{"_id":"81e6fa98dfae2b2381957493edfced0a","slug":"kalas-yatra-ke-saath-yagya-shuru-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा के साथ आठ दिवसीय यज्ञ शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा के साथ आठ दिवसीय यज्ञ शुरू
दियोरिया/पीलीभ्ाीत
Updated Sun, 01 Feb 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव खरदहाई में रविवार को कलश यात्रा के साथ आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत
विज्ञापन
ज्ञान यज्ञ शुरू हो गया। यज्ञ में तमाम लोगों ने भाग लिया।
गांव खरदहाई में यज्ञ स्थल पर 251 महिलाएं कलश लेकर यात्रा में शामिल र्हुइं। कलश यात्रा माला नदी के बुहिता घाट तक पहुंची और महिलाओं ने नदी से कलशों में पवित्र जल भरा। उसके बाद कलश यात्रा पुन: यज्ञ स्थल पर आई। कलश यात्रा में ट्रैक्टर ट्रॉली पर राधा-कृष्ण की झांकी आकर्षक ढंग से सजाई गई थी। श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
कलश यात्रा का नेतृत्व वृंदावन से आए यज्ञाचार्य बलराम कृष्ण महाराज ने किया। इस दौरान आयोजन समिति के अचल दीक्षित, सुनील अवस्थी, अशोक मिश्रा, लाल बाबू पांडेय, लल्लन पांडेय और कल्लूराम पांडेय मौजूद रहे। सुनील अवस्थी ने बताया कि सोमवार से यज्ञ और कथा शुरू होगी, जो आठ फरवरी तक जारी रहेगी।