फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Kabaddi of chaos before the match

Pilibhit News: मुकाबले से पहले अव्यवस्थाओं की कबड्डी

Sun, 26 Jan 2025 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 26 Jan 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi of chaos before the match
शहर के गांधी स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता से पहले मैट लेकर जाती छात्रा   संवाद
पीलीभीत। यूपी दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे तीन दिवसीय कार्यक्रमों की शृंखला के तहत गांधी स्टेडियम में शनिवार को आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में अव्यवस्थाएं हावी रहीं। खिलाड़ी पहले कंधों पर लादकर मैट मैदान तक लेकर आए। अन्य जरूरी व्यवस्थाएं भी खुद ही करीं। इसके बाद मुकाबलों में दमखम दिखाया। अव्यवस्थाओं को लेकर कई खिलाड़ियों ने सवाल भी उठाए।
विज्ञापन

आयोजन को लेकर काफी पहले निर्देश जारी हुए थे। समय से सभी इंतजाम करने के निर्देश जारी हुए। इसके बाद भी जिम्मेदार गंभीर नहीं हुए। ऐसे में शनिवार को जब खिलाड़ी गांधी स्टेडियम पहुंचे तो यहां जरूरी व्यवस्थाएं ही नहीं थीं।
विज्ञापन

ऐसे में उन्होंने खुद ही मुकाबले के लिए मैदान तैयार करने का जिम्मा उठाया। मैट कंधों पर लादकर मैदान तक लाने के साथ ही अन्य इंतजाम भी खिलाड़ियों ने खुद ही किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बिछा नहीं सकते इसलिए खिलाड़ियों ने बिछाई मैट



खेल मैदान में ज्यादातर व्यवस्थाएं खिलाड़ी खुद ही करते हैं। हो सकता है इसीलिए खिलाड़ी मैट लाकर बिछा रहे हों। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वैसे भी मैट अच्छे ढंग से व्यवस्थित नहीं कर पाएंगे। - जयवीर सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी
--------
बालक वर्ग में एसएन इंटर कॉलेज, बालिका वर्ग में डोरी लाल भीमसेन की टीम बनी विजेता
पीलीभीत। बालक वर्ग में हुई कबड्डी प्रतियोगिता में एसएन इंटर काॅलेज की टीम ने बाजी मारी। बालिका वर्ग में डोरी लाल भीमसेन काॅलेज की टीम विजेता बनीं।
कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन उप जिलाधिकारी आशुतोष गुप्ता और नायब तहसीलदार अर्शी गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। बालक वर्ग में 10 और बालिका वर्ग में चार टीमों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में एसएन इंटर कॉलेज की टीम ने स्टेडियम को 37-20 से हराया। वहीं, बालिका वर्ग में डोरी लाल भीमसेन की टीम ने बीसलपुर को 22-5 के अंतर से हराया।
विजेता खिलाड़ियों को जिला विकास अधिकारी संजय कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को समय पालन की नसीहत देते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि खेलों से स्वस्थ मस्तिष्क और स्वस्थ शरीर का विकास होता है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। निर्णायक समिति में विभा मिश्रा, सीमा देवी, बंटू कुशवाहा, भवानी शंकर, गुरमेज सिंह, शांति स्वरूप, नवनीत सिंह, राकेश कुमार, प्रशांत शुक्ला, राजीव मिश्रा, यासीन अहमद आदि मौजूद रहे।

----

शहर के गांधी स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता से पहले मैट लेकर जाती छात्रा   संवाद

शहर के गांधी स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता से पहले मैट लेकर जाती छात्रा   संवाद

शहर के गांधी स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता से पहले मैट लेकर जाती छात्रा   संवाद

शहर के गांधी स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता से पहले मैट लेकर जाती छात्रा   संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed