{"_id":"bc19703cb48813d107f6725c1f4bac0f","slug":"just-there-the-place-where-only-had-changed-the-date-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस भी वहीं, स्थान भी वहीं, केवल बदली थी तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस भी वहीं, स्थान भी वहीं, केवल बदली थी तारीख
Jhonabad
Updated Sun, 26 Jul 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खस्ता हाल सड़कों पर बसें यमदूत बनकर दौड़ रही हैं। ठीक दो माह पूर्व इसी बस ने इसी स्थान पर एक बाइक सवार को कुचल दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। लगातार हो रही घटनाओं के बाद भी खटारा बसों और खस्ताहाल मार्गों की मरम्मत नहीं हो रही है।
विज्ञापन
शनिवार को दो लोगों की मौत का सबब बनी पीलीभीत-सितारगंज मार्ग पर चलने वाली बस से इससे पूर्व भी घटना हो चुकी है। इत्तेफाक से पूर्व की घटना भी इसी सियाबाड़ी गांव के निकट ही हुई थी। 25 मई 2015 दिन सोमवार को जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव पंसोली मीरापुर निवासी 50 वर्षीय अमर सिंह पुत्र के साथ बाइक से पीलीभीत आ रहे थे। सियाबाड़ी पट्टी के निकट इसी बस ने ओवरटेक करते समय बाइक में टक्कर मार दी जिससे अमर सिंव्ह की मौत हो गई थी। कुछ दिन थाने में खड़ी रहने के बाद बस छूट गई और मौत बनकर पुन: सड़क पर दौड़ने लगी। ठीक दो माह एक दिन बाद यानि 26 जुलाई शनिवार को यही बस दो लोगों का काल बनी। पीलीभीत से जाते समय बस सियाबाड़ी पट्टी के निकट अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे बस में सवार दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में घायलों को देखने उमड़ी भीड़
बस दुर्घटना में दो लोगों की मौत के साथ ही बड़ी संख्या में लोगों घायल होने की सूचना पर जिला अस्पताल में चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ को बुला लिया गया। घायलों के पहुंचने पर सभी का इलाज शुरू किया। इस दौरान प्रभारी डीएम/एडीएम अजयकांत सैनी और एसपी जेके शाही जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। एडीएम ने चिकित्सकों से सभी को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन के साथ ही बड़ी संख्या में लोग भी घायलों को देखने जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
पल में उजड़ गई महेंद्रपाल के घर की खुशियां
कस्बे के मोहल्ला बिलई निवासी महेंद्रपाल की मौत से घर की खुशियां पल में उजड़ गई। उसके वृद्ध माता पिता के अलावा पत्नी और पांच बच्चों का रो-रो बुरा हाल है।
बिलई निवासी किशनलाल का नाती पोतों से भरा हंसता खेलता परिवार था। घर में पत्नी भानमती के अलावा पुत्र महेंद्रपाल, पुत्रवधू पुष्पादेवी और छह पौत्र पौत्री हैं। मिलनसार होने के साथ ही महेंद्र घर की जिम्मेदारी भी संभाल रहा था। लेकिन शनिवार को बस दुर्घटना में उसके परिवार की खुशियां उजड़ गई। महेंद्रपाल की मौत से किशनलाल के बुढापे की लाठी चली गई वहीं पत्नी पुष्पादेवी की मांग सूनी हो गई। उसके पांच बच्चे क्रमश: 15 वर्षीय शिवानी, 14 वर्षीय रुपाली, 12 वर्षीय रजत, 10 वर्षीय ईशा, सात वर्षीय शालिनी, पांच वर्षीय सलौनी अनाथ हो गए।
कृषक बीमा दुर्घटना का मिल सकता है लाभ
एसडीएम सदर सुरेंद्र बहादुर यादव ने बताया कि मृतक महेंद्र के परिवार की जांच कराई जा रहा है यदि उसके नाम जमीन है तो उसे कृषक दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा।
गम में बदला शादी का माहौल
कस्बे के बिलईखेड़ा निवासी नबी हसन के पुत्र की शनिवार को पीलीभीत में शादी थी। बारात में नाते रिश्तेदारों के अलावा मोहल्ले के लोगों के साथ महेंद्रपाल भी पीलीभीत आया था। दरअसल महेंद्रपाल का घर नबी हसन के घर के काफी करीब है और परिवारों में काफी मेल मिलाप भी है। यहां बारात में शधिरकत कर वह बारात के विदा होने से पहले ही घर को रवाना हो गया, लेकिन उसे क्या पता था कि दुनिया से ही विदा हो जाएगा। महेंद्र पाल की मौत से मोहल्ले में मातम छाया हुआ है इससे नबी हसन के घर में शादी का माहौल भी गम में बदल गया है।
मेनका और रियाज ने जताया दुख
जहानाबाद मार्ग पर बस पलटने से दो लोगों की मौत और एक दर्जन से अधिक के घायल होने की जानकारी पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने प्रतिनिधियों को घायलों को हाल जानने जिला अस्पताल भेजा साथ ही डीएम से वार्ता कर घायलों को बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए। वहीं खादी एवं ग्रामोद्योज राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद ने भी घटना पर दुख व्यक्त कर घायलों का हाल जाना है।
मुआवजा दिलाने को भेजेंगे रिपोर्ट
प्रभारी डीएम /एडीएम अजयकांत सैनी ने बताया कि बस पलटने से दो लोगों की मौत हुई जिसमें एक की शिनाख्त हो गई है इसमें 15 लोग घायल हुए हैं। बस दुर्घटना में मृतकों एवं घायलों की सूची तैयार की जा रही है। डीएम की संस्तुति कराकर इसे शासन में भेजकर मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
घायलों की सूची
1. मसीतन पत्नी जुम्माशाह हरेरपुर हसन
2. शहनाज पत्नी मो. जाहिद हरेरपुर हसन
3. आसिफ पुत्र मो. जाहिद हरेरपुर हसन
4. कुसुमा पत्नी मनोज कुमार भूड़कोनी
5. जावित्री देवी पत्नी चंद्रप्रकाश भूड़कोनी
6. नंदराम शर्मा पुत्र नामालूम अमरिया
7. पायल पुत्री धर्मवीर भौनी
8. जहैरा पत्नी इम्त्यिाज भगाडांडी
9. लालसिंह पुत्र अमर सिंह सियावाड़ी पट्टी
10. तहेरा पत्नी मकबूल कैंचूटांडा
11. फरीना पुत्री मकबूल कैंचूटांडा
12. अख्तरी पत्नी फिरासत कैंचूटांडा
13. हसनैन पुत्र नामालूम सिरसी
14. लवजीत पुत्र चरनजीत दबका फार्म
15. अनिल पुत्र छोटेलाल निसबा निसैइया