{"_id":"6419f352a6f5a850dc044eb4","slug":"jungle-safari-could-not-be-done-in-dudhwa-due-to-torrential-rains-pilibhit-news-c-4-1-101772-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मूसलाधार बारिश से नहीं हो सकी दुधवा में जंगल सफारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मूसलाधार बारिश से नहीं हो सकी दुधवा में जंगल सफारी
विज्ञापन
दुधवा नेशनल पार्क का मुख्य द्वार। फाइल फोटो।
-सुबह से दोपहर तक हुई बारिश के बीच बंद रहा पर्यटन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलियाकलां। मंगलवार सुबह से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के चलते दुधवा नेशनल पार्क में मंगलवार को पर्यटन ठप रहा। दोनों शिफ्टों में सैलानी जंगल सफारी का आनंद नहीं उठा सके। दोपहर बाद धूप तो निकली लेकिन साढ़े तीन बजे के बाद, जिसके कारण दोनों शिफ्टों में सैलानी जंगल सफारी को नहीं जा सके।
दुधवा नेशनल पार्क के जंगल में रास्ते कच्चे होने के कारण बारिश के मौसम में रास्ते खराब हो जाते हैं। ऐसे में जंगल के इन कच्चे रास्तों पर जिप्सी गाड़ियां ठीक से नहीं चल पाती हैं। मंगलवार को सुबह से हुई बारिश के चलते सैलानी जंगल सफारी का आनंद नहीं उठा सके। खराब मौसम के बीच सुबह की शिफ्ट में दो-तीन जिप्सियां जंगल में गई हीं थी कि तेज बारिश शुरू हो जाने के चलते उन पर सवार सैलानियों को अधूरी जंगल सफारी कर लौटना पड़ा। बारिश तेज होते ही पाक प्रशासन ने जंगल सफारी पर रोक लगा दी। दोपहर की शिफ्ट पूरी तरह बंद रही। पार्क सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को पूरे दिन बारिश होने के चलते जंगल सफारी बंद रही। जिसके बुधवार को सुबह भी रास्ते खराब होने के चलते बंद रहने के आसार जताए जा रहे हैं। उधर बेमौसम बारिश होने व जंगल सफारी न होने से सैलानियों में भी खासी मायूसी दिखाई दी।