फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   JP Road burned, broken power cable, Disilluminato

जेपी रोड पर बिजली केबल जलकर टूटी, बत्ती गुल 

Thu, 30 Jun 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Thu, 30 Jun 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
बिजली केबिल टूटने से जेपी रोड और आसपास के इलाकों में बिजली संकट गहरा गया। घंटों उपभोक्ताओें को इससे जूझना पड़ा। दूसरे दिन कर्मचारियों ने केबल दुरुस्त कर सप्लाई सुचारु कराई। इस दौरान लोगों में विभाग के प्रति खासी नाराजगी दिखी। 
विज्ञापन

गुरुवार तड़के जेपी रोड से गुजर रही बिजली केबल में अचानक आग लग गई। जलने के बाद केबल टूट कर सड़क पर गिर गई। समय रहते बिजली उपकेंद्र से सप्लाई बंद करा दी गई लेकिन सुधार होने में काफी देरी हुई। पूरे दिन उपभोक्ताओं को बिजली संकट झेलना पड़ा। जेपी रोड पर बनी दुकानों के अलावा मोहल्ला साहूकारा, जाटाें का चौराहा, आसफजान, डोरीलाल समेत कई इलाकों में बिजली गुल रही। सुबह दुकान खोलने पहुंचे व्यापारियों ने सड़क पर केबल गिरी देखी तो इसकी शिकायत बिजली विभाग के अधिकारियों से फोन पर की लेकिन काफी देर तक कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस पर लोगों ने नाराजगी जताते हुए बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। दोपहर में आखिरकार अफ सरों ने सुध ली। समस्या के समाधान के लिए मौके पर टीम भेजी गई। क्षतिग्रस्त तार ठीक कराकर शाम को बिजली सप्लाई सुचारु की गई। इसके कुछ देर बाद ही कटौती शुरू हो गई। एसडीओ दीपक नेगी ने बताया कि रामस्वरूप पार्क के पास केबल जलकर टूट गई थी। शाम तक सुधार कराके सप्लाई सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन


तीन लोगों पर बिजली चोरी की रिपोर्ट 
न्यूरिया। बिजली विभाग के अवर अभियंता मुकेश राय ने गुरुवार को महोफ गांव में छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान गांव के ही पप्पू, शिवकुमार और नरायनलाल के मकान में बिजली चोरी पकड़ी गई। तीनों के घरों में अवैध तरीके से कटिया डालकर बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था। तीनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। इस पर पुलिस ने बिजली चोरी का नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पखवाड़े से ठप है दो गांवों की बिजली
बीसलपुर। विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते गांव दमोपुरा और बरखेड़ा की बिजली व्यवस्था एक पखवाड़े से ठप है, जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कत हो रही है। 
मालूम हो कि करीब एक पखवाड़ा पूर्व तेज आंधी आने से गांव दमोपुरा और बरखेड़ा में बिजली लाइन ध्वस्त हो गई थी। गांव बरखेड़ा में तो बिजली के चार पोल भी टूट गए थे। उसके बाद से दोनों गांवों की बिजली व्यवस्था ठप है, जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कत हो रही है। यद्यपि इस बीच जागरूक ग्रामीणों ने विभाग के उच्चाधिकारियों का ध्यान इस ओर कई बार आकर्षित भी कराया लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे ग्रामीणों में रोष है। इस बावत एसडीओ आनंद बाबू ने बताया कि तीन चार दिन के भीतर दोनों गांवों में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करा दी जाएगी।

बिजली लाइन मेें तार जोड़ने पर दो पक्ष भिड़े, फायरिंग
घुंघचाई। गांव अभयपुर माधौपुर में बिजली की लाइन में तार जोड़ने के विवाद के बाद हुई पंचायत में दोनों पक्षों के लोग भिड़ गए। गाली-गलौज के साथ फायरिंग हुई। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। 

गांव से निकली बिजली की लाइन में कटिया डालने को लेकर वरियाम सिंह और मंजीत सिंह में विवाद हो गया। वरियाम सिंह का कहना था कि उसने कुछ लोगों के सहयोग से बिजली की लाइन प्रयास कर खिचवाई थी। उसमें दूसरे पक्ष के लोगों ने अपना तार जुड़वा लिया। इससे बिजली ट्रांसफार्मर फुंक गया। मंजीत सिंह का कहना था कि वह कनेक्शन धारक है। विवाद को लेकर पूर्व प्रधान के घर पंचायत हुई। पंचायत में दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुई। बताते है कि एक पक्ष ने फायरिंग भी की। हालांकि दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगा रहे थे। चौकी इंचार्ज आरबी सिंह ने बताया कि पंचायत में विवाद की जानकारी पर एक दरोगा को मौके पर भेजा गया है। दोनों पक्षों मेें मामूली कहासुनी हुई है। फायरिंग किसी ओर से भी नहीं हुई। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed