बरखेड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा का संयुक्त निदेशक हेल्थ डॉ. टीपी राठौर ने निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, जच्चा-बच्चा वार्ड, लेबर रूम, डिस्पेंसरी, ऑक्सीजन प्लांट, पाइप लाइन व लू से बचाव के इंतजामों को परखा।
वार्ड का निरीक्षण कर साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। लू से बचाव को बनाए गए वार्ड में अलमारी में दवाइया रखने के लिए कहा। मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा। इसके अलावा गाजीपुर कुंडा गांव में नालियों की साफ-सफाई की स्थिति देखी। मच्छरों से बचने के उपाय बताए। घर के सामने गंदा पानी न भरने की सलाह दी। प्रभारी सीएचसी अधीक्षक डॉ. लोकेश गंगवार भी मौजूद रहे। संवाद