{"_id":"5bad4888abaa86403ac0ccd1bab3e1a4","slug":"joining-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"105 महिला प्रशिक्षुओं को बांटे गए नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
105 महिला प्रशिक्षुओं को बांटे गए नियुक्ति पत्र
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sat, 07 Feb 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के प्राइमरी स्कूलों में प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती को लेकर शुक्रवार से दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू की गई थी। पहले दिन प्रशिक्षु शिक्षकों के अभिलेख जमा किए गए थे। इधर शनिवार सुबह बीएसए कार्यालय में नियुक्ति पत्रों के बांटने का कार्य शुरू किया गया। इसको लेकर ब्लॉक संसाधन केंद्र मरौरी में काफी भीड़-भाड़ रही।
बीएसए कार्यालय में करीब 11 बजे से महिला प्रशिक्षुओं को नियुक्ति पत्र वितरण का शुरू कर दिया गया। शाम चार बजे तक करीब 105 महिला प्रशिक्षुओं को नियुक्ति पत्र बांटे गए। वहीं बीआरसी परिसर में अभिलेख जमा करने वाले प्रशिक्षु शिक्षकों का भी तांता लगा रहा है। दो काउंटरों पर प्रशिक्षु शिक्षकों ने अपने अभिलेख व अन्य दस्तावेज जमा किए। शाम तक सौ से अधिक प्रशिक्षु शिक्षकों ने अपने अभिलेख जमा किए।
बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने बताया कि 105 महिला प्रशिक्षुओं को नियुक्ति पत्र बांटे गए हैं। सौ से अधिक प्रशिक्षु शिक्षकों ने अभिलेख जमा किए हैं। उन्होंने बताया कि 1200 प्रशिक्षु शिक्षकों के पदों के सापेक्ष अब तक 674 को नियुक्ति पत्र बांटे जा चुके हैं।
विज्ञापन
आज होगा दूसरा चरण समाप्त
प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती को लेकर छह फरवरी से दूसरे चरण चरण की प्रक्रिया शुरू की गई थी। बीएसए ने बताया कि दूसरी कटऑफ में शामिल प्रशिक्षु शिक्षकों को आठ फरवरी तक नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। इस सभी प्रशिक्षु शिक्षकों को दस फरवरी तक विद्यालयों में ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।