{"_id":"577411e54f1c1bc97379cd86","slug":"jironia-outpost-on-negligence-charge-line-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर जिरौनिया चौकी प्रभारी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर जिरौनिया चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में जिरौनिया चौकी प्रभारी सच्चिदानंद राय को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। सपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्र ‘कट्टर’ ने एसपी से शिकायत की थी कि चौकी प्रभारी हादसे में मरे तीन लोगों का पंचनामा भरने के बजाय गायब हो गए थे।
बता देें कि मंगलवार सुबह बीसलपुर रोड पर जिरौनिया पु़लिस चौकी के पास कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार एक ग्रामीण और उसकी दो पुत्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। तीनों के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए बरखेड़ा पुलिस की ओर से जिरौनिया चौकी प्रभारी सच्चिदानंद राय को पंचनामा भरने के लिए जिला अस्पताल भेजा था लेकिन वह जिला अस्पताल पहुंचकर गायब हो गए। खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री हेमराज वर्मा के प्रतिनिधि के तौर पर मौके पर पहुंचे सपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्र ने इसकी एसपी से शिकायत की थी। एसपी मुनिराज जी. ने मामले की जांच कराई तो आरोप सही पाया गया। एसपी ने बताया कि जिरौनिया चौकी प्रभारी की लापरवाही सामने आने पर लाइन हाजिर कर दिया गया है।