फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Jilebr struck the drug rep

हड़ताल पर रहे जिलेभर के दवा प्रतिनिधि

Fri, 03 Feb 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 03 Feb 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
Jilebr struck the drug rep
हड़ताल पर रहे जिलेभर के दवा प्रतिनिधि
फेडरेशन ऑफ मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन के आह्वान पर मांगों को लेकर जिले भर के दवा प्रतिनिधि हड़ताल पर रहे। सुबह दवा प्रतिनिधियों की एसोसिएशन कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें में एसोसिएशन के राज्य संयुक्त सचिव एमएस धामी ने 21 नवंबर को पार्लियामेंट घेराव व दवा व्यवसाय से संबंधित मांगों पर प्रकाश डाला। जिला कमेटी सचिव हितेश शुक्ला ने जनपद यूनिट के कार्यों के बारे में बताते हुए एकजुट रहने का आह्वान किया। इसके बाद कई दवा प्रतिनिधि कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने राज्य संयुक्त सचिव के नेतृत्व में प्रधानमंत्री, श्रम मंत्री व खाद्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में सौंपा। ज्ञापन में दवा कीमतों को कम करने, कारपोरेट भ्रष्टाचार को खत्म करने, दवा प्रतिनिधियों के लिए संवैधानिक नियम कानून बनाने, शिकायत के गठन व निवारण को अलग प्रकोष्ठ बनाने, ऑनलाइन दवा व्यवसाय बंद करने, समान कार्य का समान वेतन देने, सर्विस कंडीशन एक्ट को प्रभावी बनाने आदि की मांग की गई। इस मौके पर हरेंद्र सिंह, सचिन अवस्थी, आकाश गंगवार, सेतु पांडेय, दलवीर सिंह, संजीव कुमार, मुकेश शर्मा समेत करीब 80 दवा प्रतिनिधि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed