{"_id":"65b0dd367a11d0a973052393","slug":"jehanabad-chairman-son-and-two-youths-died-in-road-accident-in-kichha-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit Accident: किच्छा में हुए सड़क हादसे में तीन की मौत, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit Accident: किच्छा में हुए सड़क हादसे में तीन की मौत, एक की हालत गंभीर
Wed, 24 Jan 2024 03:19 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 24 Jan 2024 03:19 PM IST
सार
उत्तराखंड के किच्छा में हुए सड़क हादसे में जहानाबाद चेयरमैन के बेटे और दो युवकों की मौत हो गई है। वहीं एक अन्य घायल बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दोस्तों के साथ उत्तराखंड गए जहानाबाद चेयरमैन के पुत्र शिवा गुप्ता समेत दो युवकों की उत्तराखंड के किच्छा में सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि तीसरा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वालों में एक युवक बरेली के नवाबगंज क्षेत्र का है। तीनों युवक दोस्त थे। घूमने के लिए रुद्रपुर गए थे।
विज्ञापन
जहानाबाद चेयरमैन ममता गुप्ता के बड़े बेटे शिवा गुप्ता 25 अपने दो दोस्तों के साथ मंगलवार की शाम उत्तराखंड के रुद्रपुर में गए थे। दोस्तों में बरेली के नवाबगंज क्षेत्र के आसिफ और शिवा गुप्ता शामिल थे। मंगलवार देर रात उत्तराखंड से लौटते समय किच्छा के आगे पुलभट्ठा पुलिस चौकी के नजदीक अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
शिवा और उनके दोस्त फॉर्च्यूनर गाड़ी में थे। हादसे के दौरान गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इसमें शिवा और आसिफ की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीसरा दोस्त घायल हो गया। टक्कर मारने वाली गाड़ी के बारे में पता नहीं चल सका है। चेयरमैन के पुत्र की जानकारी मिलने पर कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। बाजार बंद हो गया। दोपहर बाद शव घर पहुंचेगा।
विज्ञापन