फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   JCB in rent

अब पूरनपुर नगरपालिका किराए पर देगी जेसीबी

Wed, 26 Feb 2020 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
JCB in rent
पूरनपुर। नगरपालिका की जेसीबी को अब 800 रुपये प्रति घंटा के हिसाब से किराए पर दिया जाएगा। बोर्ड की बैठक में इसको लेकर निर्णय लिया गया है। इसके अलावा संचारी रोग नियंत्रण अभियान में सहयोग का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। अधिशासी अधिकारी आरके भार्गव ने बताया कि मार्च में संचारी रोग नियंत्रण को अभियान चलेगा, ताकि लोगों को दिमागी बुखार से बचाया जा सके। उन्होंने इसके लिए विशेष साफ-सफाई रखने का आह्वान किया। सदस्य फारूक कुरैशी ने कहा कि साफ-सफाई को लेकर एक माह पहले हुई बैठक में नगर में खाली पड़े प्लॉटों में कूड़ा एकत्र होने पर प्लाट स्वामी को नोटिस देकर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया था, मगर कुछ हुआ नहीं। इस पर अधिशासी अधिकारी ने बताया कि कुछ प्लॉट स्वामियों को नोटिस दिया गया है। गंदगी वाले खाली प्लॉटों का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे पूरा होने पर नोटिस और कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अधिशासी अधिकारी ने आर्थिक गणना में सदस्यों से सहयोग मांगा। कहा कि ड्यूटी में लगे अधिकांश कर्मचारियों को क्षेत्र की भौगोलिक जानकारी नहीं होती। ऐसे में सदस्य कर्मचारियों का सहयोग करें। जेसीबी को 800 रुपये प्रति घंटा किराए पर देने का निर्णय लिया गया। संचालन लेखाकार अमित मिश्र ने किया। तौफीक अहमद कादरी, महेश आजाद, मुकेश गुप्ता, चांद मियां, आसिम रजा, आदित्य मोहन, अमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed