{"_id":"5734c13c4f1c1b3a4391a413","slug":"jasoli-diarrhea-spread-in-shivpuri-many-sick","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसोली, शिवपुरी में डायरिया फैला, कई बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसोली, शिवपुरी में डायरिया फैला, कई बीमार
ब्यूरो/अमर उजाला पीलीभीत।
Updated Thu, 12 May 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित बच्चे।
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव जसोली और शिवपुरी नवदिया में डायरिया के प्रकोप से कई लोग बीमार हो गए हैं। बीमारों को स्वास्थ्य केंद्र के साथ प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। चार दिन पहले यहां दो बच्चों की मौत भी हो चुकी है।। डायरिया की जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों गांवों में पहुंचकर पीड़ितों की जांच की और दवाइयों का वितरण किया।
गांव जसोली और शिवपुरी नवदिया में एक सप्ताह से डायरिया फैला है। इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग से की गई लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने ध्यान नहीं दिया। इसी बीच नौ मई को जसोली निवासी हरपाल के तीन वर्षीय पुत्र दीपक और एजाज के एक वर्षीय भतीजे शानू की मौत हो गई। दो बच्चों की मौत से जब हड़कंप मचा तब स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। जसोली में कपिल, खुशबू, डालवती, तबस्सुम, आकश, पवन, वंदना, रोहित, कुसमा समेत 25 लोग अभी भी डायरिया की चपेट में है। उधर, गांव शिवपुरी नवदिया के विकास, पिंकी, नीरज, गुड़िया, आरती, जगदीश, धनपाल, पूजा, नन्हे, ललित, मनता, राजू और रामगोपाल समेत 21 लोग डायरिया की चपेट में है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गुरुवार को दोनों गांवों में जाकर ग्रामीणों की जांच की। दोनो गांवों के 12 मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. ठाकुरदास ने बताया कि दोनो गांवों मेें टीमें भेजी गई हैं। कुछ मरीजों को अस्पताल लाया गया है।
दो गांवों में डायरिया फैलने की सूचना मिली है, लेकिन गांवों में कितने लोग बीमार हैं इसकी सही संख्या पता नहीं चल सकी है। दोनों गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें भेजी गई हैं। यदि किसी की स्थिति गंभीर है तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
विज्ञापन
- ओपी सिंह, सीएमओ