{"_id":"612bdb478ebc3ef9751a2df1","slug":"janmashtmi-pilibhit-news-bly4579246195","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्ण भक्तों को भा रही मथुर-राजस्थान से आईं पोशाकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्ण भक्तों को भा रही मथुर-राजस्थान से आईं पोशाकें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। कान्हा के जन्मोत्सव को लेकर एक दिन पहले ही जिले में तैयारियां शुरू हो गईं हैं। लड्डू गोपाल की मनमोहक प्रतिमाओं की खरीदारी के साथ ही पोशाक और शृंगार को लेकर रविवार को लोगों ने जमकर खरीदारी की। बांसुरी, हिंडोला, पगड़ी व मुकुट की बाजार में खासी मांग रहीं। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियां मनाने को लेकर भक्त तैयारी में दिखे, वहीं बाजार भी पूरी तरह सजा दिखाई दिया।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां जोरों पर है। घरों, मंदिरों में कान्हा का जन्मोत्सव मनाने को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। पर्व को लेकर शहर के बाजार में दुकानदारों ने भी खास तैयारियां की। दुकानों पर लड्डू गोपाल की प्रतिमा, पोशाकें, मुकुट, पालना, बांसुरी से लेकर हिंडोले आदि उपलब्ध हैं। शहर के स्टेशन रोड, जेपी रोड आदि पर जन्माष्टमी की खासी चहल पहल रही। लड्डू गोपाल व राधा कृष्ण की प्रतिमा व मथुरा व राजस्थान से आई पोशाकों की सबसे ज्यादा डिमांड देखी गई। इन पोशाकों की कीमत 20 रुपये से लेकर 1500 रुपये है। कान्हा की पगड़ी, बांसुरी, मुकुट, कंगन, मोरपंख आदि की भी जमकर बिक्री हई। बाजार में पीतल व अन्य मेटल से बनी लड्डू गोपाल व राधा कृष्ण की मूर्तियां भी लोगों को खूब लुभा रही है। इन मूर्तियों की कीमत 95 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक देखी गई। बाजार में खासकर महिलाएं भगवान की पोशाक व झूलों की खरीदारी करती दिखी। दुकानदार रवि शर्मा ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बिक्री कई दिन पहले से ही शुरू हो चुकी थी। कीमतों में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है। इस बार कई नए उत्पाद उतारे गए हैं। जो लोगों को खूब भा रहे हैं।
झूला और सोफा सेट पर भी विराजेंगे लड्डू गोपाल
बाजार में इस बार लड्डू गोपाल, भगवान श्रीकृष्ण व राधा को विराजमान करने के लिए लकड़ी व मेटल के हिंडोलों के अलावा सोफा सेट भी उपलब्ध हैं। आकर्षण ढंग से सजाए गए है। इनमें लकड़ी, पीतल समेत कई तरह के झूले बाजार में लोगों को लुभा रहे है। इनकी कीमत दस रुपये से लेकर 12 सौ रुपये तक की है। भक्त कान्हा के जन्मोत्सव को लेकर अच्छा से अच्छा झूला पसंद कर रहे है।
विज्ञापन
राखी की दुकानों पर भी रही भीड़
लड्डू गोपाल के साथ भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए शहर से लेकर गांव के बाजारों में भी राखी की दुकानों पर खासी भीड़ रहीं। दिनभर बाजार में महिलाएं राखी खरीदतीं नजर आई। वहीं मिठाई की दुकानों पर भी जमकर बिक्री हुई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को पूर्व संध्या पर बाजार में खूब भीड़ रही। स्टेशन रोड, से लेकर बाजार की मुख्य सड़कों पर सुबह से शाम तक लोगों का आवागमन बना रहा।
शुभ मुहूर्त
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुबह छह बजकर आठ मिनट से रोहिणी नक्षत्र शुरू हो जाएगा। हालांकि सुबह सात बजे से नौ बजे के बीच राहुकाल है। संभव हो तो इस बीच कोई कार्य न करें। इसके बाद 11:29 बजे से दोपहर 1.46 मिनट, शाम 06:17 से 08:17 बजे तक शुभ मुहूर्त है। रात में पूजन के लिए शुभ मुहूर्त है। भगवान श्रीकृष्ण का पूजन रोहिणी नक्षत्र में है। जो शुभ है। अगले दिन सुबह 08:45 बजे से रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इस दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और गोकुलाष्टमी दोनों है। - पंडित ओमकार नाथ महंत, परमठ मंदिर