फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   jangal

तेंदुए के हमले में घायल दोनों बच्चे आईसीयू में भर्ती, एक ही हालत गंभीर

Fri, 26 Mar 2021 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
jangal
पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) की बराही रेंज से सटे फैजुल्लागंज क्षेत्र में बुधवार शाम तेंदुआ के हमले में घायल हुए दोनों बच्चों की शहर के निजी अस्पताल में हालत नाजुक है। उधर, बृहस्पतिवार को वनकर्मियों ने मौका मुआयना कर पगमार्क ट्रेस किए और तेंदुआ होने की पुष्टि की। इससे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

पीटीआर की बराही रेंज से सटे फैजुल्लागंज में बुधवार शाम कुछ बच्चे घर के सामने खेल रहे थे। तभी गेहूं की फसल के बीच से निकले तेंदुए ने हमला करके दो बच्चों को घायल कर दिया था। इनमें मदनलाल का सात वर्षीय बेटा सौरभ और मुनीम का पुत्र सौरभ हैं। तेंदुआ विकास को खींचकर गेहूं की फसल के बीच ले गया था। तेंदुआ द्वारा बच्चे को उठाकर ले जाने की जानकारी होने के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। विकास के नाना कांशीराम ने बताया कि लोगों ने शोर मचाया, लेकिन कोई खेत में घुसने की हिम्मत नहीं जुटा सके। लोग चार-पांच ट्रैक्टरों पर बैठकर खेतों पर गए, कहीं तब जाकर तेंदुए ने विकास को छोड़ा और भाग गया।
विज्ञापन

घायल दोनों बच्चों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उन्हें आईसीयू में रख गया है। उनकी गर्दन पर गंभीर घाव हैं। इनमें विकास की हालत ज्यादा नाजुक है। इधर, बृहस्पतिवार सुबह बराही रेंज के वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और पगमार्क ट्रेस किए। वनकर्मियों ने तेंदुआ होने पुष्टि की और ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन से गांव के आसपास देखा गया था तेंदुआ
जंगल से सटे इलाके में आबादी के आसपास तेंदुए को पिछले दो दिन लगातार चहलकदमी कर रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि वन्यजीवों की चहलकदमी तो अक्सर बनी रहती है, मगर पिछले दो दिन से तेंदुआ लगातार घरों के आसपास देखा जा रहा है। वहां के कांशीराम ने बताया कि बुधवार सुबह तेंदुआ एक घर के पास देखा गया था। वहीं के जस्सा सिंह ने बताया कि दो दिन से तेेंदुआ देखे जाने से लोग खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं। शाम होने के बाद लोग घरों से बाहर सिर्फ बेहद जरूरी होने पर निकल रहे हैं।

मौका मुआयना करने के साथ पगमार्क ट्रेस करने पर तेंदुआ होने की पुष्टि हुई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है। वनकर्मियों को लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। - दिनेश कुमार गोयल, वन क्षेत्राधिकारी, बराही रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed