फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   jangal

लखनऊ चिड़ियाघर पहुंचे चारों शावक

Fri, 26 Mar 2021 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
jangal
पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) की माला रेंज से रेस्क्यू किए गए चारों शावक बृहस्पतिवार सुबह लखनऊ चिड़ियाघर पहुंचा दिए गए। पीटीआर की टीम बुधवार रात को ही शावकों को लेकर लखनऊ रवाना हो गई थी। बाघिन की मौत के बाद लापता हुए चारों शावक मंगलवार को पीटीआर की माला रेंज में मिले थे।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज की भैैरों बीट में 14 मार्च को एक बाघिन का शव मिला था। बाघिन की मौत शावकों को बचाने के दौरान बाघ से संघर्ष होने पर हुई बताई गई थी। बाघिन की मौत के बाद उसके चारों शावक लापता हो गए थे। पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल के निर्देश पर 15 मार्च से दो टीमों द्वारा सर्च अभियान शुरू किया गया। इसकी जिम्मेदारी उप प्रभागीय वनाधिकारी उमेश चंद्र राय को सौंपी गई थी। शावकों की सलामती के लिए घटना स्थल के पांच सौ मीटर के दायरे में दो अस्थाई जलस्रोत खोदकर पानी भरा गया। शावकों के पैरों के निशान ट्रेस करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर 10 पीआईपी पैड बनाए गए। मंगलवार शाम शावकों के पैरों के निशान ट्रेस किए गए। बुधवार सुबह होते ही दोनों टीमों के साथ पगमार्क देखे जाने वाले स्थान पर सघन कांबिंग की गई। कांबिंग के दौरान चारों शावक झाड़ियों में बैठे मिल गए, जिन्हें सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।
विज्ञापन

इधर, बुधवार रात करीब 10 बजे उप प्रभागीय वनाधिकारी पूरनपुर प्रवीण खरे के नेतृत्व में पशु चिकित्सक डॉ. दक्ष गंगवार, माला रेंज के वन दरोगा रमेश चंद्र भट्ट शावकों को लेकर लखनऊ रवाना हुए। बृहस्पतिवार सुबह चारों शावक लखनऊ चिड़ियाघर के डिप्टी डायरेक्टर को सौंप दिए गए। वन अफसरों के मुताबिक प्रदेश में यह अभी तक का पहला अभियान है, जिसमें चार शावकों को एक साथ 10 दिन बाद सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शावकों को पीटीआर में रखा जाए
पर्यावरण चिंतक और वन्यजीव प्रेमी टीएच खान ने रेस्क्यू किए गए चारों शावकों को माला रेंज में रखने का आग्रह किया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) को भेजे पत्र में उन्होंने कहा कि रेस्क्यू किए गए शावकों को चिड़ियाघर जैसी जेल में रखना न्यायसंगत नहीं है। पीटीआर में अनुभवी अधिकारी और चिकित्सकों की टीम मौजूद है। लिहाजा शावकों को माला रेंज में कुछ वन क्षेत्र को कवर्ड करके पीटीआर में रखा जाए, ताकि मां से बिछुड़ने के बाद शावकों को जंगल का अनुकूल वातावरण मिल सके।

उच्चाधिकारियों से मिले निर्देश के बाद माला रेंज से रेस्क्यू किए गए चारों शावकों को तीन सदस्यीय टीम के साथ लखनऊ भेजा गया था। बृहस्पतिवार को चारों शावकों को लखनऊ चिड़ियाघर के सुपुर्द कर दिया गया। शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। - उमेश चंद्र राय, उप प्रभागीय वनाधिकारी, माला रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed