फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   jangal

स्ट्रिप कैमरों से मिला वन्यजीवों का डाटा डब्ल्यूआईआई को भेजा

Thu, 25 Mar 2021 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
jangal
पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल क्षेत्र में आमान परिवर्तन के कार्य को जल्द हरी झंडी मिल सकती है। स्ट्रिप कैमरों से मिला डाटा परीक्षण के बाद भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून भेज दिया गया है। वहां से एनटीसीए को भेजा जाएगा। 30 मार्च को नेशनल बोर्ड ऑफ वाइल्ड लाइफ की बैठक होनी है। अनुमान है कि इसी बैठक में एनओसी का मामला तय किया जाएगा।
विज्ञापन

पीलीभीत-मैलानी रेल खंड पर साढ़े छह किलोमीटर में पीलीभीत टाइगर रिजर्व का जंगल पड़ता है। इस क्षेत्र में ब्राडगेज लाइन बिछाने से पूर्व कार्यदायी संस्था रेलवे विकास निगम लिमिटेड ने एनओसी लेने के लिए नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अॅथारिटी (एनटीसीए) में आवेदन किया था। वर्ष 2016 में वन विभाग और 2018 में पर्यावरण संबंधी एनओसी जारी कर दी गई थी। अव वन्यजीवों को लेकर एनओसी दी जानी है। इसको लेकर वन मंत्रालय ने माला रेंज में रेलवे ट्रेक बिछाने से पूर्व वन्यजीवों की सुरक्षा से जुड़े जरूरी उपायों का निरीक्षण करने के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाकर दो माह में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

वन मंत्रालय के निर्देश पर टीम में शामिल भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून के डॉ. कौशिक बनर्जी, पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल और पूर्वोत्तर रेलवे के डीजीएम राकेश सक्सेना ने छह मार्च से तीन दिन तक जंगल क्षेत्र का गहनता से निरीक्षण किया था। वन्यजीवों के आंकलन को 31 स्ट्रिप कैमरे लगाए गए थे। टीम ने पांच अंडरपास, दो किमी क्षेत्र में दोनों ओर तार फेंसिंग और ट्रेन की रफ्तार 20 किमी प्रति घंटा रखने की रूपरेखा तैयार की। कैमरों के फुटेज देखने के बाद फाइनल रिपोर्ट तैयार होने थी। अफसरों के निर्देश पर 17 मार्च को सभी कैमरे खोल लिए गए। कैमरों से मिले डाटा का परीक्षण किया गया। परीक्षण के बाद डाटा को डब्ल्यूआईआई देहरादून को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माला रेंज में प्रस्तावित आमान परिवर्तन वाले क्षेत्र में लगाए गए सभी कैमरों के डाटा का गहनता से परीक्षण किया गया। संबंधित डाटा डब्ल्यूआईआई को भेजा गया है। जहां से फाइनल रिपोर्ट तैयार कर भेजी जाएगी। - नवीन खंडेलवाल, डिप्टी डायरेक्टर, पीलीभीत टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed