{"_id":"57a0dc3e4f1c1bc3762b8fff","slug":"jana-baby-girl-in-the-roadways-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने रोडवेज बस में जना बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने रोडवेज बस में जना बच्चा
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
बहराइच डिपो की बस में प्रसव पीड़ा से तड़प रही विवाहिता ने शिशु को जन्म दिया। बस चालक बस को सीएचसी लाया। यहां जच्चा, बच्चा को भर्ती कर लिया गया।
सोमवार रात करीब दो बजे बरेली से बहराइच जा रही रोडवेज बस में बहराइच के नानपारा के गांव रेहाना निवासी हनीफ की पत्नी रोशन जहां को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। सीएचसी के एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि बस चालक रात करीब ढाई बजे बस लेकर सीएचसी पहुंचा। इससे पहले रास्ते में ही रोशन जहां ने बच्चे को जन्म दिया। जच्चा, बच्चा को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सुबह रोशन जहां और उसके पति ने घर जाने की इच्छा जाहिर की। इस पर रोशन को सीएचसी से छुट्टी दे दी गई।