{"_id":"6ab41a9280549a636101d604","slug":"jalsa-e-gausiya-to-be-held-today-under-tight-security-850-policemen-to-be-deployed-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-169483-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कड़ी सुरक्षा में आज निकलेगा जुलूस-ए-गौसिया, 850 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कड़ी सुरक्षा में आज निकलेगा जुलूस-ए-गौसिया, 850 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
Wed, 23 Sep 2026 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में बृहस्पतिवार को जुलूस-ए-गौसिया निकाला जाएगा। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शहर को पांच जोन में बांटा गया है। इस दौरान करीब 850 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे मोहल्ला भूरे खां स्थित दरगाह आस्तान-ए-हशमतिया से जुलूस निकलेगा। जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए वापस दरगाह पर पहुंचकर समाप्त होगा। जुलूस मार्ग पर नौ स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि जुलूस की सुरक्षा में 10 इंस्पेक्टर, 35 उपनिरीक्षक, 65 हेड कांस्टेबल और 235 कांस्टेबल समेत करीब 850 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। यातायात पुलिस के जवान भी तैनात रहेंगे। पंजाबियान, गुरुद्वारा, फीलखाना, धुनो वाला चौराहा, मदीनाशाह, लाल रोड, शाहजी मियां मजार और छोटी मार्केट समेत संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रहेगी। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट प्यारे लाल मौर्य और सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने कोतवाली में आयोजकों के साथ बैठक की। संवाद