फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Jalebi race and balloon war Shubnsh Sandeep First

जलेबी रेस में शुभंश और गुब्बारा युद्ध में संदीप प्रथम

Wed, 10 Feb 2016 12:00 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 10 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में चल रहे दो दिवसीय शिशु शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुईं।
शहर के मोहल्ला साहूकारा स्थित विद्यालय में सोमवार शाम शुरू हुए शिविर का शुभारंभ सेवा भारती के मंत्री सूर्यकांत शंखधार ने किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम से शिशुओं में स्वावलंबन की भावना जाग्रत होती है। सहपाठियों के साथ मैत्रीभाव प्रकट होता है। इधर दूसरे दिन शिविर प्रमुख रामचंद्र की देखरेख में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। कक्षा एनसी की जलेबी रेस में शुभंश, अनुष्का, सौरभ, गुब्बारा युद्ध में संदीप, जूही, वंश, कक्षा प्रथम की कुश्ती प्रतियोगिता में नितेश, सत्यम, यश, गोला फेंक में नैंसी, क्रांति, शौर्य, रंग भरो में उत्कर्ष, अनामिका, पुनीत, केजी की मेढ़क दौड़ में अभिनव, अंशुल, विशाल, कुर्सी दौड़ में रुपेश, ज्योति, आयुष, गीत प्रतियोगिता में नेहा, समृद्धि व पूर्वी ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर चिलावीपा के प्रधानाचार्य वीरेंद्र मिश्र, संकुल प्रमुख ओमप्रकाश दीक्षित, वीरेंद्र कुमार पांडेय, सुंदरलाल समेत सभी शिक्षक मौजूद रहे। समापन पर प्रधानाचार्य संतोष कुमार तिवारी ने सबका आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed