फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   It will be cloudy from 8th to 10th May, possibility of drizzle

Pilibhit News: आठ से दस मई तक छाए रहेंगे बादल, बूंदाबांदी की संभावना

Mon, 06 May 2024 02:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 06 May 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
It will be cloudy from 8th to 10th May, possibility of drizzle
पीलीभीत। तेज धूप व लू से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आठ से 10 मई तक बादल छाए रहेंगे। इन दिनों बूंदाबांदी की भी संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

राहगीरों का शहर की सड़कों पर निकलना मुश्किल है। रविवार को अधिकतम तापमान 37.9 व न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते सड़कों से लेकर बाजार तक सन्नाटा पसरा रहा। बेहद जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से निकले। भीषण गर्मी में ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री बढ़ गई है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग शिकंजी, गन्ने का जूस, बेल का जूस, लस्सी पीते हुए दिखाई दिए। शाम को सूरज ढल जाने के बाद सड़कों पर लोगों की आवाजाही बढ़ी। कृषि वैज्ञानिक एसएस ढाका ने बताया आगामी आठ, नौ व दस मई को मौसम में परिवर्तन होने की उम्मीद है। इन तीन दिनों में बादल छाए रहेंगे, बूंदाबांदी व तेज हवाओं के साथ आंधी आने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed