फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   It is human responsibility to protect forests and wildlife.

Pilibhit News: वन और वन्यजीवों की सुरक्षा करना मानव की जिम्मेदारी

Mon, 19 Feb 2024 10:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
It is human responsibility to protect forests and wildlife.
प्राथमिक विद्यालय माला में बच्चों के साथ चेस्टर जू के सदस्य। स्रोत - ​शिक्षक
चेस्टर जू की टीम ने प्राथमिक विद्यालय माला में कार्यशाला कर बच्चों को दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कलीनगर। इंग्लैंड के चेस्टर जू की टीम सोमवार को माला के प्राथमिक विद्यालय में पहुंची। यहां कार्यशाला में बच्चों को वन और वन्यजीवों के प्रति जरूरी जानकारी देकर जागरूक किया गया। टीम के सदस्यों ने कहा कि वन और वन्यजीवों की सुरक्षा करना इंसानों का दायित्व है।
इंग्लैंड के चेस्टर जू से दो सदस्यीय टीम चार दिवसीय दौरे पर जनपद पहुंची थी। पीटीआर की चूका बीच में ठहरने के साथ डब्ल्यूटीआई के साथ मंथन किया। सोमवार को टीम माला के प्राथमिक विद्यालय पहुंची। यहां कक्षाओं में कार्यशाला हुई। प्रोजेक्टर के माध्यम से वन और वन्यजीवों के प्रति बच्चों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद विभागीय उपकरणों की मदद से पक्षियों के दीदार भी कराए गए। शिक्षकों से बातचीत कर वन जीवन से संबंधित पाठ्यक्रम को जोड़ने पर भी मंथन किया गया। इस दौरान चेस्टर जू के एलेनोर बेले व अलेक्जेंडर थॉमस के अलावा डब्ल्यूटीआई के तराई हेड अभिषेक, मयुख चटर्जी व बायोलॉजिस्ट प्राजंलि भुजबल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed