फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Iron man Sardar Patel's birth anniversary celebrated

लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती मनाई

Mon, 31 Oct 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 31 Oct 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Iron man Sardar Patel's birth anniversary celebrated
लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती मनाई - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
कृतज्ञ राष्ट्र ने देश के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पूरे श्रद्धाभाव से मनाई गई। विभिन्न संस्थाओं ने कार्यक्रमों का आयोजन किया। वहीं प्रशासन की ओर से शहर में प्रभातफेरी निकाली गई और गांधी स्टेडियम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

पटेल जयंती के उपलक्ष्य में सुबह स्टेडियम से प्रभातफेरी निकाली गई जिसे एडीएम अजयकांत सैनी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर एडीएम ने सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की औपचारिकता निभाई गई। चंद स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रभात जायसवाल ने पुरस्कार वितरित किए। प्रभातफेरी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में डॉ. शैलेंद्र गंगवार, अविनाश चंद्र मिश्र, डॉ. नरेश गंगवार, अयाज अहमद, मनोज पटेल, चिंरजीव गौर, सौरभ गंगवार, रविंद्र पाल सिंह, अभिषेक सिंह गोल्डी, अरूण भारद्वाज, सुमित गंगवार, लक्ष्मीकांत शर्मा सहित कई लोग थे। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की ओर से पटेल छात्रावास में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस मौके पर अध्यक्ष रविंद्र सिंह गंगवार, बाबूराम गंगवार, शलभ सिंह, सतीश चंद्र, हरीश गंवार, बुद्धसेन, वीरेंद्र सिंह, रोहिताश्व, तेजेंद्र मोहन, विजयपाल, त्रिलोक चंद्र, सेवाराम आदि थे। रामा कॉलेज में सरदार पटेल के चित्र पर प्रधानाचार्य ब्रह्मशंकर गंगवार सहित सभी ने पुष्प अर्पित किए। यहां भाषण प्रतियोगिता हुई जिसमें कक्षा 10 के तरुण सिंह प्रथम व जीजीआईसी की छात्रा काजल द्वितीय रहीं। इस मौके पर रमाकांत शर्मा, बबिता सिंह, मीरा जैसवार, जीनत जहां, कंचन सक्सेना, संजीव सक्सेना, चंद्रपाल गंगवार, लक्ष्मीकांत शर्मा, राजेश शुक्ला, सुरेंद्र गंगवार, अभिनव रमण, रितु आदि मौजूद रहे। एसएन इंटर कॉलेज में पटेल जयंती मनाई गई। उपप्रधानाचार्य मोहम्मद तालिब हुसैन ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यापर्ण किया।यहां इकबाल हसन खां, डॉ. जावेद अहमद, डॉ. तसलीम हसन, नसीम बेग आदि थे। हिन्दू जागरण मंच की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में उपाध्यक्ष दीपक सक्सेना ने कहा कि गांधी जी देश की आत्मा थे जबकि सरदार पटेल देश की संरचना थे। इस मौके पर स्वतंत्र देवल, मिथुन  मिश्रा, आकाश सक्सेना, राहुल शुक्ला, संजय गुप्ता, निर्दोष वर्मा, अक्षय कुमार, मोहित, अंकित ठाकुर, पप्पू सक्सेना आदि थे। नेहरू युवा केंद्र की ओर से पटेल जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवसश के रूप में मनाया गया। यहां विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यहां रिति गंगवार, रवि वर्मा, रोशनी, मासूम गंगवार, विनीता, जितेंद्र, फाइजा अथर, सद्दाम हुसैन, अनिल कुमार आदि थे। रूपपुर कमालू स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पटेल जंयती मनाई गर्ई। प्रधानाध्यापक होरीलाल गंगवार ने बच्चों को सरदार पटेल की जानकारी दी।
विज्ञापन

बीसलपुर। पटेल पार्क में आयोजित समारोह में संबोधित में सुभाष चंद्र गंगवार ने कहा कि सरदार पटेल बहुआयामी, भविष्यवक्ता और युगदृष्टा थे। यहां राजाराम गंगवार, सत्यप्रकाश, केदारनाथ, विवेक गंगवार, पंकज रानी, रफीक अहमद, मोहम्मद हनीफ, सुषमा, तेजराम, सतीश, नरेश, विनोद, रमेश, रामकुमार, नत्थूलाल, गुरुदेव, कुंवरसेन, महावीर, संजू, रामप्रकाश, महेंद्र, भगवानदास, उमाचरन, हरप्रसाद, शांति स्वरूप आदि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केदारनाथ व संचालन सुभाष चंद्र ने किया। केकेएस विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में डॉ. भगवानदास गंगवार, नेमचंद्र गंगवार, निरंकार शर्मा व प्रेमपाल गंगवार आदि ने बच्चों को सरदार पटेल के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर। सरकारी कार्यालयों में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। तहसील कार्यालय में तहसीलदार कुवंर बहादुर सिंह, नायब तहसीलदार सदानंद सरोज सहित तमाम लोगों ने उनके चित्रों पर पुष्प चढ़ाए। यहां एआरके कप्तान सिंह, हरीराम, दिनेश चंद्र, नफीस अहमद आदि थे। ब्लाक कार्यालय में दोनों महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed