फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Investigation report not given in case of fight between DPRO and engineer

Pilibhit News: डीपीआरओ व इंजीनियर के बीच मारपीट के मामले में नहीं दी जांच रिपोर्ट

Tue, 16 Jan 2024 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Investigation report not given in case of fight between DPRO and engineer
- तीन जनवरी की सुबह हुई थी जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय में मारपीट
विज्ञापन

- डीडीओ, पीडी और एआर कोऑपरेटिव सहित तीन लोगों की बनाई गई थी जांच टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। विकास भवन में कंसल्टेंट इंजीनियर और डीपीआरओ के बीच हुई मारपीट के मामले में तय समय पर जांच टीम रिपोर्ट नहीं दे सकी है। इसपर सीडीओ ने सभी को रिमांइडर जारी करते हुए तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
तीन जनवरी की सुबह जिला पंचायत राज अधिकारी के कक्ष में इंजीनियर अमित कुमार और डीपीआरओ सतीश कुमार व उनके बाबू में मारपीट हुई थी। मामले में दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इधर मारपीट की घटना से जुड़े हर बिंदु की जांच के लिए डीएम की ओर से मिले निर्देश पर सीडीओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने डीडीओ, पीडी और एआर कोऑपरेटिव सहित तीन लोगों की जांच टीम बनाई थी।
विज्ञापन

सभी से 12 जनवरी तक रिपोर्ट मांगी गई थी। तय समय के बाद भी सीडीओ को अब तक जांच रिपोर्ट नहीं मिल सकी है। इसपर अब रिमांइडर जारी किया गया है। इसमें तीन दिन के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
डीएम के माध्यम से शासन को जाएगी रिपोर्ट
इंजीनियर पर लगे आरोपों को लेकर सहायक विकास अधिकारी से जांच रिपोर्ट मांगी गई है। क्षेत्र के प्रधानों ने इंजीनियर पर पांच प्रतिशत कमीशन की मांग करने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया था। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया एडीओ की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर इसे जिलाधिकारी के पास भेजा जाएगा।
00
जांच रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। इसको लेकर जांच टीम को रिमांइडर जारी किया गया है। तीन दिन में जांच रिपोर्ट मांगी गई है।
- धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed