फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Investigation into development works stalled due to lack of records

Pilibhit News: अभिलेखों के अभाव में अटकी विकास कार्यों की जांच

Wed, 08 Jul 2026 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Investigation into development works stalled due to lack of records
पीलीभीत। नगर पालिका परिषद के विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं की जांच जरूरी अभिलेख नहीं मिलने से आगे नहीं बढ़ पा रही है। शासन व मंडलायुक्त के निर्देश पर चल रही टीएसी जांच में फाइलों से तकनीकी ड्राइंग और विस्तृत रिपोर्ट गायब मिली है। वहीं, तलब किए जाने के बावजूद तत्कालीन अवर अभियंता (जेई) अब तक जांच टीम के समक्ष उपस्थित नहीं हुए हैं।
विज्ञापन


सभासदों की शिकायत पर नेहरू पार्क सौंदर्यीकरण, नाला निर्माण, वाटर कूलर और स्ट्रीट लाइट से जुड़े कार्यों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान धरातल पर हुए कार्य और उपलब्ध अभिलेखों में अंतर भी सामने आया है। अभिलेख उपलब्ध न होने के कारण टीम सत्यापन पूरा नहीं कर सकी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार के अनुसार, तत्कालीन जेई अब तक न तो जांच में उपस्थित हुए हैं और न ही संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराए हैं। जांच आगे बढ़ाने के लिए उन्हें दोबारा रिमाइंडर भेजा जा रहा है, ताकि आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed