{"_id":"57d76ef526d7209a39badae4c0ebe727","slug":"invalid-construction-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त, जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबारा अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त, जुर्माना
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Fri, 26 Jun 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में 27 जून से शुरू होने वाले अभियान के दूसरे चरण से पूर्व मुनादी कर लोगों से स्वत: ही अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी जा रही है। इधर सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा ने एक दिन पूर्व जेपी रोड व चौक बाजार का निरीक्षण कर अतिक्रमित क्षेत्र पर चूना डालकर चिन्हित करवाना शुरू कर दिया। इस दौरान जेपी रोड के सर्राफा व्यवसायियों ने सिटी मजिस्ट्रेट से अतिक्रमण चिन्हित कर स्वत: हटा लेने की बात रखी थी। इधर शुक्रवार सुबह होते ही जेपी रोड से लेकर चौक बाजार तक व्यापारियों ने मजदूरों को लगाकर नालों पर पड़ी स्लैब व चतबूरें आदि हटवाने शुरू कर दिया, हालांकि कुछ स्थानों पर दुकानदार बेखौफ होकर दुकान के बाहर सड़कों पर सामान रखकर बेचते देखे गए। इधर नगरपालिका टीम ने ट्रैक्टर ट्राली के साथ दोबारा अतिक्रमण करने वालों के सामान को जब्त कर लिया। टीम ने करीब 9030 रुपये का जुर्माना भी वसूला। वहीं संपत्ति अधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में जेपी रोड, बेलों वाले चौराहे से रोडवेज तक अतिक्रमण चिचिन्हित कर चूना डाला गया। इधर देर शाम तक अतिक्रमण हटाने का सिलसिला चला रहा।
अभियान प्रशासन का सराहनीय कदम है। जागरूक व्यापारियों ने स्वत: ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। प्रशासन ने जिन चार दुकानदारों की दुकानें तोड़ दी गई, उन्हें मीना बाजार में दुकानें उपलब्ध करानी चाहिए।
शैली अग्रवाल, मंत्री, सर्राफा एसोसिएशन
विज्ञापन
अभियान प्रशासन का सराहनीय कदम है। जागरूक व्यापारियों ने स्वत: ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। प्रशासन ने जिन चार दुकानदारों की दुकानें तोड़ दी गई, उन्हें मीना बाजार में दुकानें उपलब्ध करानी चाहिए।
विज्ञापन
शैली अग्रवाल, मंत्री, सर्राफा एसोसिएशन