फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   invalid construction

अतिक्रमण के कारण कई स्थानों पर लगता है जाम

Thu, 18 Jun 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Thu, 18 Jun 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
invalid construction
कहने को तो कोतवाली गेट के समीप, स्टेशन पुलिस चौकी के सामने नोएंट्री के बोर्ड लगाए गए हैं। लेकिन भारी वाहनों के प्रवेश पर दिन में रोक नहीं लग पा रही है। इसके अलावा दुकानों के बाहर सामान रखने की होड़, सड़क किनारे लगाए गए खोमचे, ठेलों, बाइक, कारों आदि के खड़ा करने पर लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। इसके विरोध में वकीलों का एक प्रतिनिधि मंडल एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में अतिक्रमण हटवाकर सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में गौरव पांडेय, वेद प्रकाश  पांडेय, गिरीश चंद्र सक्सेना, जेके त्रिपाठी, तेजबहादुर शर्मा, अमित पांडेय, नरेंद्र सिंह महल, मुरारी श्रीवास्तव, रामवचन राय आदि  के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन


यहां खड़ी बाइकों से लगता है जाम
तहसील, अस्पताल, कोतवाली के बाहर, माधोटांडा रेलवे फाटक के समीप बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा के बाहर, स्टेशन रोड पर स्टैट बैंक शाखा के बाहर, स्टेशन चौराहा पर एक प्राइवेट बैंक के बाहर खड़ी होने वाली बाइकों से अक्सर जाम की स्थिति बनती है। वकील सर्वेश गुप्ता, हरीओम कुशवाहा, मुकेश श्रीवास्तव, अनुराग पांडेय, प्रभात सक्सेना ने एसडीएम को भेजे पत्र में तहसील परिसर के बाहर खड़ी होने वाली बाइकों से निजात दिलवाने की मांग की है। पत्र में गलत तरीके से खड़े होने वाले वाहनों का चालान कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed