{"_id":"395aa59e9cb8fc12788be83d68ee369a","slug":"intiha-of-state-crimes-criminal-absolute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में अपराधों की इंतिहा, अपराधी निरंकुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में अपराधों की इंतिहा, अपराधी निरंकुश
पीलीभीत।
Updated Wed, 18 Mar 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
बसपा की जिला
विज्ञापन
स्तरीय बैठक में प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त की गई। साथ ही
केंद्र सरकार पर भी हमला बोला गया। बैठक में निगोही में होने वाली समीक्षा
बैठक की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।
शहर के एक होटल में जिलाध्यक्ष मुनेंद्रपाल सागर की अध्यक्षता में हुई बैठक में जोनल कोआर्डिनेटर ब्रह्मस्वरूप सागर ने बताया कि 22 मार्च को निगोही में समीक्षा बैठक होगी। इसमें राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी सभी विधानसभा क्षेत्र से लेकर सेक्टर लेवल तक के पदाधिकारियों की समीक्षा करेंगे।
बरेली मंडल के जोन कोआर्डिनेटर नरेंद्र सागर ने कार्यकर्ताओं से अनुशासन के दायरे में रहने की हिदायत दी। मंडल कोआर्डिनेटर रामसनेही गौतम ने कहा कार्यकर्ताओं जिले की घटनाओं पर नजर रखें और घटना स्थल पर जाकर पीड़ित से मिलने। इसकी सूचना पदाधिकारियों को दें।
बैठक को कांशीराम सरोज, केदारनाथ गौतम ने भी संबोधित किया। यहां डॉ. शमशुल हसन, डॉ. राधेश्याम मौर्र्य, बालकराम सागर, अरविंद तिवारी, रामसरन सागर, दिनेश भारती, अकरम खां, राजकुमार भारती, परविंदर सिंह प्रिंस, हरीराम गौतम, रामदास कश्यप, श्रीकृष्ण भास्कर, लालाराम सागर, रामदुलारे, रामबहादुर, प्रदीप, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।