फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Inter House competition in Hope, Peace House Winner

इंटर हाउस कंपटीशन में  होप, पीस हाउस विजेता

Thu, 12 May 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Thu, 12 May 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Inter House competition in Hope, Peace House Winner
खेलकूद - फोटो : pilibhit, beureu
लायंस बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में हुई इंटर हाउस कंपटीशन में होप और पीस हाउस संयुक्त रूप से विजेता बने। वहीं लायंस बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल की प्राइमरी शाखा में क्रिकेट व गायन प्रतियोगिता हुई। 
विज्ञापन

बरहा स्थित विद्यालय में बृहस्पतिवार को सीनियर विद्यार्थियों के बीच वेस्ट मैटेरियल से उपयोगी वस्तु बनाने की प्रतियोगिता हुई, जिसमें चारों हाउस के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने पुराने टायरों से गमले, कोल्ड ड्रिंक बोतलों से गुलदस्ते, पुरानी बाल्टी व पाइप के टुकड़ों, पुराने टेबिल फैन से एसी, गत्तों व प्लाईवुड आदि से हाईड्रोप्रेशर के सिद्धांत पर मॉडल बनाकर बिजली बचाने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में होप व पीस हाउस की हाइड्रोलिक प्रेशन मशीन ने पहला, यूनिटी हाउस के सजावट के सामान ने दूसरा तथा लव हाउस के सजावट के सामान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य आरसी सेमवाल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। 
विज्ञापन

उधर, चीनी मिल रोड स्थित लायंस बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में क्रिकेट मैच और गायन प्रतियोगिता हुई। कक्षा दो और चार के चारों हाउस के विद्यार्थियों के बीच क्रिकेट मैच हुआ। निर्णायक मैच का मुकाबला पीस व यूनिटी हाउस के बीच हुआ। वहीं गायन प्रतियोगिता में कक्षा दो से लेकर सात के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने भजन, देशभक्ति गीत, इंग्लिश गाने सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य आरसी सेमवाल, हेडमिस्ट्रेस वीना अरोरा, खेल शिक्षिका प्रतिमादास, पूनमरानी, ईशा सक्सेना, अमित गुप्ता, हर्षित गुप्ता आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed