फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Instructor will teach self defense tricks to girls

Pilibhit News: बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगे अनुदेशक

Tue, 04 Jul 2023 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 04 Jul 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Instructor will teach self defense tricks to girls
बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में मौजूद बीएसए व अन्य अधिकारी।
पीलीभीत। बालिकाएं आत्मरक्षा के लिए आत्मनिर्भर बन सकें, इसके लिए परिषदीय जूनियर हाईस्कूलों में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए अनुदेशकों एवं व्यायाम शिक्षकों को तैयार किया जा रहा हैै। इस प्रशिक्षण को रानी लक्ष्मीबाई बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण नाम दिया गया है।
विज्ञापन

जिला ग्राम्य विकास संस्थान में प्रशिक्षण का उद्घाटन जिला प्रशिक्षण अधिकारी डाॅ. सुनील वर्मा और बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने किया। जिला प्रशिक्षण अधिकारी ने अनुदेशकों एवं व्यायाम शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि बालिकाएं शिक्षा के साथ-साथ आत्मरक्षा के लिए आत्मनिर्भर बनें। इसके लिए उन्हें रानी लक्ष्मीबाई बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण की सार्थकता तभी साबित होगी जब अनुदेशक और व्यायाम शिक्षक गंंभीरता से प्रशिक्षण लेकर बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए तैयार करेंगे।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि छह दिवसीय प्रशिक्षण में शासन से भेजे गए प्रशिक्षक आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगे। शासन का मानना है कि जब बालिकाएं आत्मनिर्भर बनेंगी तभी वे देश के विकास में सहभागिता निभा सकेंगी। जिले के लगभग 50 अनुदेशक और व्यायाम शिक्षक प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षण प्रांजल पांडेय एवं शहबाज दे रहे हैं। इस मौके पर जिला समन्वयक बालिका शिक्षा मनीष श्रीवास्तव, जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, विभा मिश्रा, व्यायाम शिक्षक केके सिंह, संदीप सिंह नेगी, बीनू गंगवार, कमल कुमार, हरिओम, भानुप्रताप सिंह, कौशल कुमार, भुवनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed