{"_id":"58ea30ba4f1c1b9d385b49b9","slug":"instructions-to-remove-deputy-rmo-in-charge-of-11-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 जिलों के प्रभारी डिप्टी आरएमओ हटाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 जिलों के प्रभारी डिप्टी आरएमओ हटाने के निर्देश
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 09 Apr 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य आयुक्त ने पीलीभीत सहित 11 जनपदों में तैनात प्रभारी आरएमओ को हटाने के निर्देश दिए हैं। आरएफसी को भेजे पत्र में उन्होंने कहा कि है मार्केटिंग इंस्पेक्टर से चार्ज लेकर वरिष्ठ मार्केटिंग इंस्पेक्टर को डिप्टी आरएमओ नियुक्त किया जाए। जिले में डिप्टी आरएमओ (जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी) के पद पर पिछले काफी दिनों से प्रभारी अधिकारी ही नियुक्त हो रहे हैं। खरीफ सीजन में तत्कालीन जनप्रतिनिधियों की करीबी होने के चलते मार्केटिंग इंस्पेक्टर प्रथम कांती राठौर को प्रभारी डिप्टी आरएमओ नियुक्त कर दिया गया जबकि इस पर सीनियर मार्केटिंग इंस्पेक्टर (एसएमआई) को तैनात किया जाना चाहिए। तब से वह इस पद का कार्य देख रही हैं। कमोवेश पीलीभीत के अलावा 11 अन्य जनपदों में भी मार्केटिंग इंस्पेक्टर (एमआई) ही प्रभारी बने हुए हैं। अब भाजपा सरकार आने पर इसमें बदलाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। खाद्य आयुक्त अजय चौहान ने पीलीभीत सहित 11 जनपदों में डिप्टी आरएमओ पद पर तैनात एमआई को हटाने के निर्देश जारी किए गए हैं। विभिन्न मंडलों के क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक (आरएफसी) को भेजे पत्र में खाद्य आयुक्त ने कहा है कि एमआई को हटाकर एसएमआई को वरिष्ठता के आधार पर नियुक्त किया जाए। इसके आदेश की प्रति जिला प्रशासन एवं खाद्य विभाग को प्राप्त हुई है। इससे विभाग में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन