{"_id":"68320e38464c0b75cd0ba6ba","slug":"instructions-to-provide-water-connections-to-villagers-soon-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-136563-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ग्रामीणों को पानी के कनेक्शन शीघ्र दिए जाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ग्रामीणों को पानी के कनेक्शन शीघ्र दिए जाने के निर्देश
Sat, 24 May 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 24 May 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर के गांव गोबल पतिपुरा में ग्रामीणों से बात करते नोडल अधिकारी उदय भानु त्रिपाठी। स्रोत
पीलीभीत। शासन से नामित नोडल अधिकारी व विशेष सचिव, नगर विकास उदय भानु त्रिपाठी ने शनिवार को जल जीवन मिशन के कार्यों का जिले में स्थलीय निरीक्षण किया। मेडिकल कॉलेज और गो-आश्रय स्थल में व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
वे सबसे पहले बीसलपुर क्षेत्र के गांव गोबल पतिपुरा में पहुंचे। गांव में पेयजल आपूर्ति ठीक मिली, लेकिन गांव में कई लोगों को पानी के कनेक्शन नहीं दिए गए थे। इस पर अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) को उन्होंने शेष रह गए 20-25 कनेक्शन शीघ्र पूरे कराने के निर्देश दिए। इसके बाद नोडल अधिकारी ने बिलसंडा ब्लॉक की नगीपुर औलख और बरखेडा की पृथ्वीपुर गोशाला का निरीक्षण किया। निराश्रित गोवंशीय पशुओं के लिए भूसा, पीने का पानी, हरा चारा, साफ-सफाई आदि का जायजा लिया। संरक्षित पशुओं के बारे में जानकारी ली। गो-पालकों से भी बात की।
दोपहर करीब तीन बजे वे पूरनपुर मार्ग स्थित मेडिकल कॉलेज पहुंचे। प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। उन्होंने प्रशासनिक भवन, प्रयोगशालाएं, छात्राओं की कक्षाओं का निरीक्षण किया। छात्रों से कॉलेज से मिलने वाली चिकित्सीय शिक्षा की जानकारी ली। नोडल अधिकारी ने प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा से भवन निर्माण, एनाटॉमी विभाग में स्थापित वीडियो डिस्प्ले सिस्टम देखकर जानकारी ली। इस दौरान डॉ. रमाकांत सागर, डॉ. राजेश, डॉ. गिरीश अनेजा, डॉ. जगदंबा सरन, डॉ. मुकेश पांडेय, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. श्रेयशी, डॉ. मानसी सिंह आदि मौजूद रहीं।