फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Instructions for running drug-free campaign in educational institutions

Pilibhit News: शिक्षण संस्थानों में नशा मुक्त अभियान चलाने के निर्देश

Tue, 26 May 2026 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Instructions for running drug-free campaign in educational institutions
पीलीभीत। भारत सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर शासन ने निगरानी तेज कर दी है। इसका जिले में भी असर शुरू हो गया है। डीआईओएस और बीएसए की ओर से समस्त विद्यालयों में अभियान को प्रभावी ढंग से शुरू करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


नशा मुक्त भारत बनाने के लिए शासन स्तर से मुहिम चलाई जा रही है। इसके क्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं की ओर से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी अभियान को और अधिक सफल बनाए जाने के लिए शासन स्तर से फिर डीआईओएस व बीएसए को निर्देश जारी किए हैं। इसी क्रम में बीएसए की ओर से भी जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी किए गए हैं। बताया गया कि सभी स्कूलों में इसको लेकर प्रभावी ढंग से काम किया जाए। साथ ही बच्चों को नशे से होने वाले नुकसान सहित अन्य जानकारी दी जाए। वहीं, बच्चों को यह भी शिक्षा दी जाए, कि वह अपने आस-पास के लोगों को भी इसको लेकर जागरूक करें। वहीं, शिक्षण संस्थानों ने भी नशा मुक्त अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर दिया है।
विज्ञापन

बीएसए रोशनी सिंह ने बताया कि शासन स्तर से जारी हुए आदेश के बाद सभी खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी कर दिए गए है। अभियान को सफल बनाए जाने के लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed