फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Inspection trolley collided with brake failure, CRS injured deputy

ब्रेक फेल होने से टकराई निरीक्षण ट्राली, डिप्टी सीआरएस घायल

Fri, 21 Oct 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 21 Oct 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Inspection trolley collided with brake failure, CRS injured deputy
ब्रेक फेल होने से टकराई निरीक्षण ट्राली - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
मुख्य संरक्षा आयुक्त (रेलवे) प्रभात कुमार वाजपेई के नेतृत्व में आई सीआरएस टीम ने बृहस्पतिवार को पीलीभीत-भोजीपुरा ब्राडगेज ट्रैक पर बने मेजर और माइनर पुलों के साथ रेल ट्रैक का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने के साथ तमाम कार्य अधूरे होना पाया गया। कार्य अधूरे होने के चलते होने वाली स्पीड ट्रायल भी नहीं हो सका। वहीं निरीक्षण के दौरान एक मोटर ट्राली ब्रेक फेल होने से आगे चल रही ट्राली से टकरा गई। जिससे डिप्टी सीआरएस घायल हो गए। करीब डेढ़ घंटे तक निरीक्षण करने के बाद टीम यहां से रवाना हो गई। 
विज्ञापन

सीआरएस का प्रस्तावित निरीक्षण भोजीपुरा से करीब एक घंटा देरी से शुरू हो सका। टीम चार मोटर ट्रालियों से रवाना हुई। भोजीपुरा से रेल ट्रैक पर बनाए गए सभी मेजर और माइनर पुलों का निरीक्षण करते हुए टीम दोपहर करीब दो बजे देवहा पुल पहुंची। यहां संरक्षा आयुक्त ने देवहा पुल के नीचे जाकर पिलरों का जायजा लिया। देवहा पुल पर पैदल चलकर गार्डर और उनके ज्वाइंट्स को चेक किया। यहां उन्होंने साथ आई टीम से देवहा पुल पर पड़ी रेल पटरियों की नापजोख करवाई। करीब 15 मिनट तक पुल का निरीक्षण करने के बाद वह मोटर ट्राली पर सवार होकर निर्माणाधीन नौगवा ओवरब्रिज देखने पहुंचे। यहां भी कार्य अधूरे होना पाया गया। यहां संरक्षा आयुक्त द्वारा कार्य के संबंध में सवाल पूछने पर अधिकारी बंगले झांकते नजर आए। उन्होंने रामलीला रेलवे क्रासिंग व रेलवे स्टेशन के बीच में भी मोटर ट्राली रुकवाकर लिकिंग कार्य की स्थिति देखी। संरक्षा आयुक्त करीब तीन बजे रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने कुछ देर रेल अफसरों से बात की और गेस्टहाउस चले गए। जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ ब्राडगेज कार्य के संबंध में मंत्रणा की। इस दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण संजीव राय, चीफ इंजीनियर निर्माण रामजनम, मंडल रेल प्रबंधक निखिल पांडेय, चीफ इंजीनियर टीएमसी पीके खुराना, डिप्टी चीफ इंजीनियर निर्माण राजीव अग्रवाल, डिप्टी चीफ इंजीनियर सिंगनल व दूरसंचार मानवेंद्र सिंह समेत ब्राडगेज से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ब्रेक फेल होने से टकराई मोटर ट्राली, डिप्टी सीआरएस चोटिल
सीआरएस निरीक्षण के दौरान रामलीला रेलवे क्रासिंग से निकलते ही मुख्य संरक्षा आयुक्त की मोटर ट्राली अचानक रुक गई। जिससे उनके पीछे चल रही मोटर ट्राली चालक ने ब्रेक लगाकर अपनी ट्राली को तो रोक लिया, लेकिन उसके पीछे तीसरे नंबर पर चल रही मोटर ट्राली के ब्रेक अचानक फेल हो गए और आगे चल रही मोटर ट्राली से जा टकराई। जिससे ट्राली पर सवार डिप्टी सीआरएस घायल हो गए। रेलवे अस्पताल के डॉ. ज्ञान द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हो सका स्पीड ट्रायल, धरी रह गईं तैयारियां
सीआरएस निरीक्षण के प्रथम चरण में भोजीपुरा से पीलीभीत तक टीम ने मोटर ट्राली से निरीक्षण किया। दूसरे चरण में पीलीभीत से भोजीपुरा तक स्पीड ट्रायल होना था। इसको लेकर पूजा पाठ के लिए पुरोहित को भी बुलाया गया था, लेकिन कार्य अधूरे होने के चलते तैयारियां धरी रह गईं।
रेल पटरियों को चमकाने में जुटे रहे कर्मचारी
सीआरएस निरीक्षण को लेकर बृहस्पतिवार सुबह से व्यवस्थाएं चाक चौबंद करना शुरू कर दी गई। चूंकि निरीक्षण केवल रेल ट्रैक का ही होना था। ऐसे में अधिकारियों ने पूरा फोकस रेल पटरियों पर ही रखा। कर्मचारी भी पूरी मुस्तैदी से पटरियों को चमकाने में जुटे रहे।

बड़ी रेल लाइन चालू होने में लगेगा वक्त 
रेल संरक्षा आयुक्त प्रभात कुमार वाजपेई ने कहा कि ब्राडगेज ट्रेनों के संचालन में अभी समय लगेगा। सिंगनल, लीकिंग समेत कई अन्य कार्य अभी काफी अधूरे पड़े है। यदि रेलवे चाहेगा तो इस रूट पर जल्द ट्रेनों को संचालन किया जा सकता है। एसएनटी से जुड़े अधिकारी दो तीन दिन में कार्य होने की बात कह रहे हैं, लेकिन कार्यों की स्थिति देख ऐसा हो पाना संभव नहीं लग रहा है। उन्होंने अधूरे कार्य के दौरान सीआरएस निरीक्षण करने की बात पर कहा कि ब्राडगेज ट्रैक पर कार्य अधिक होता जाता है तो सीआरएस निरीक्षण किया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान पुलों की स्थिति ठीक पाई गई है। मामूली खामियां पाई गई हैं। फुट ओवरब्रिज समेत रेलवे स्टेशन पर कार्य धीमी गति से होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इससे ट्रेन संचालन पर फर्क नहीं पड़ता है। वैकल्पिक व्यवस्था कर इसे भी जल्द बनाया जाएगा।     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed