{"_id":"58077c7f4f1c1b434b703680","slug":"inspection-of-broad-gauge-today-work-continued-in-melee","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राडगेज का निरीक्षण आज, आपाधापी में जारी रहा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राडगेज का निरीक्षण आज, आपाधापी में जारी रहा काम
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 19 Oct 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
ब्राडगेज का निरीक्षण आज,
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीलीभीत-भोजीपुरा ब्राडगेज ट्रैक पर 20 अक्तूबर को प्रस्तावित सीआरएस निरीक्षण को लेकर बुधवार सुबह से लेकर देर रात तक जारी रहा। ब्राडगेज से जुड़े अधिकारी आपाधापी में कर्मचारियों को लगाकर काम पूरा कराते देखे गए।
रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर परिमंडल प्रभात कुमार वाजपेई बृहस्पतिवार को अपनी टीम के साथ यहां पहुंचकर पीलीभीत-भोजीपुरा ब्राडगेज ट्रैक का निरीक्षण करेंगे। टीम प्रथम चरण में भोजीपुरा से पीलीभीत तक मात्र ब्राडगेज ट्रैक का ही निरीक्षण करेगी। इधर सीआरएस (रेल संरक्षा आयुक्त) के प्रस्तावित निरीक्षण को लेकर पीलीभीत-भोजीपुरा रेल ट्रैक पर बुधवार को युद्धस्तर पर कार्य जारी रहा। हालांकि ब्राडगेज से जुड़े अधिकारी पूर्व में इस 38 किमी लंबे ट्रैक पर 95 फीसदी ब्राडगेज कार्य पूरा होने की बात कहते आ रहे थे, लेकिन बुधवार को अधिकतर स्थानों पर लीकिंग आदि का कार्य भी अधूरा पाया गया। यहां ब्राडगेज से जुड़े अधिकारी लीकिंग, सिंग्नल आदि का कार्य पूरा कराते देखे गए। ईदगाह, रामलीला व बरहा रेलवे क्रासिंग पर भी कर्मचारी डटे रहे। वहीं रेलवे प्लेटफार्म पर भी फर्श बिछाने आदि का काम भी चलता रहा। कुछ स्थानों पर रेलवे कर्मचारी पटरियों को मशीनों की मदद से जोड़ते देखे गए। एक इंजीनियर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अभी लीकिंग व सिंगनल का ही कार्य काफी अधूरा पड़ा है। हालांकि इस संबंध में स्थानीय रेल अफसर कुछ भी कहने से कतराते रहे।
पुरानी रेल पटरियों से चलाया जा रहा काम
पीलीभीत-भोजीपुरा रेल ट्रैक पर नई रेल पटरियों की सप्लाई का शुरू से ही टोटा रहा। यही वजह रही कि निर्धारित समय पर काम पूरा नही हो सका। मई में सेल द्वारा नई पटरियों की सप्लाई के बाद ही ब्राडगेज कार्य तेजी से शुरू हो सके थे। बताते हैं कि अभी भी नई रेल पटरियों का टोटा है। सीआरएस निरीक्षण के दौरान कोई खामी न रहे, इसको लेकर कहीं कहीं पुरानी रेल पटरियों से ही काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
भोजीपुरा से निरीक्षण शुरू करेगी सीआरएस टीम
इज्जतनगर मंडल कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर परिमंडल प्रभात कुमार वाजपेई अपनी टीम के साथ 20 अक्तूबर को सुबह सवा आठ बजे से मोटर ट्राली से भोजीपुरा से पीलीभीत तक निरीक्षण शुरू करेंगे। मंडल कार्यालय के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि इसके बाद शाम 3.45 बजे से पीलीभीत से भोजीपुरा तक स्पीड ट्रायल होगा। रेल संरक्षा आयुक्त के साथ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण संजीव राय, मुख्य इंजीनियर निर्माण रामजनम, मुख्य संरक्षा अधिकारी एनके अंबिकेश, मुख्य इंजीनियर पीके खुराना आदि अधिकारी शामिल रहेंगे।