फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   inspection

सीएमएस पर जमकर बिफरे राज्यमंत्री

Thu, 25 Dec 2014 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Thu, 25 Dec 2014 11:46 PM IST
विज्ञापन
inspection
राज्यमंत्री बृहस्पतिवार करीब 11.30 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। पुरुष अस्पताल में एक्सरे रुम का निरीक्षण करने के बाद जनरल वार्ड में जाकर मरीजों से दवा, खाना, साफ-सफाई के बाबत जानकारी की। इसके बाद उन्होंने महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां एक महिला मरीज को बाहर से दवा लिखने की जानकारी पर राज्यमंत्री बिफर पड़े। सीएमएस डॉ. पुष्पलता ने जानकारी न होेने की बात कही। महिला मरीज को धमकाने पर मंत्री ने सीएमएस को जमकर लताड़ा। उपस्थिति व ड्यूटी रजिस्टर मंगाकर बारीकी से परखा। राज्यमंत्री ने तहसीलदार को महिला मरीज और सीएमएस के बयान दर्ज कर एसडीएम के माध्यम से रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। सीएसएम डॉ. आरसी शर्मा ने सीआर्म मशीन न होेने की बात कहीं। जिस पर उन्होंने प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के चेहरों पर हवाई उड़ती रहीं। इधर पूरे निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री ने सीधे तौर पर किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस मौके पर बरखेड़ा विधायक हेमराज वर्मा, जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, सीएमओ डॉ. एके सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. ओम चौहान, डॉ. पीके मिश्रा, प्रशांत शर्मा, मेंहदीरजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मरीज की परीक्षा में पास हुए मंत्रीजी
पुरुष अस्पताल में भर्ती एक मरीज से राज्यमंत्री ने सुविधाओं के बाबत पूछताछ की। मंत्री ने मरीज से 10 अंक में से नंबर देने को कहा। जिस पर मरीज रामासरे ने मंत्री को नौ नंबर दिए। जिस पर मंत्री जी गद्गद् हो उठे।
विज्ञापन


राहुल के मुरझाए चेहरे पर लौटी रौनक
सड़क हादसे के बाद जिला अस्पताल में भर्ती मीरपुर ग्रंट के राहुल के परिवार वालों को राज्यमंत्री ने लखनऊ आकर इलाज कराने को कहा। मंत्री द्वारा मोबाइल नंबर देने पर राहुल का मुरझाया चेहरा खिल उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूपबत्ती से महकता रहा अस्पताल
आम दिनों में गंदगी व बदबू से मरीज को तिमारदारों को परेशान करने वाले इस जिला अस्पताल में राज्यमंत्री को कहीं बदबू न महसूस हो, इसके लिए  कई स्थानों पर धूपबत्तियां लगाई गईं। अस्पताल प्रशासन का यह कारनामा खासा चर्चा में रहा।


मंत्री से ज्यादा निरीक्षण करते नजर आए सपाई
निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री के साथ सपा का पूरा अमला उनके साथ हर कदम पर मौजूद रहा। मंत्री से ज्यादा सपाई पूछताछ करते दिखे। इसको लेकर हौचपौच की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed