फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Inspect BDO Got all the flaws

बीडीओ को निरीक्षण में मिलीं तमाम खामियां

Sat, 25 Mar 2017 10:08 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Sat, 25 Mar 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
बीडीओ सतीश पांडेय को गांव नवदिया धनेश के निरीक्षण में बिना कार्य धनराशि का आहरण होने के साथ रोजगार सेवक की कार्यप्रणाली शिथिल पाई गई। इस पर रोजगार सेवक को नोटिस जारी कर उसकी संविदा समाप्त करने की चेतावनी और ग्राम पंचायत सचिव को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। 
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद बीडीओ ने बताया कि गांव के राजीव गांधी सेवा केंद्र में भीषण गंदगी मिली है। कई दिनों से ताला न खुलना और भवन का उपयोग होना नहीं पाया गया। जॉबकार्ड धारक हरीश ने आठ दिन, पोथीराम और लालाराम ने 12-12 दिन की मजदूरी का भुगतान रोजगार सेवक की लापरवाही से न होने की शिकायत की। मनरेगा मजदूर राधेश्याम, रामप्रकाश, ओमप्रकाश, डालचंद, लालाराम के जॉबकार्ड धारक अपडेट नहीं मिले। मलखान की पत्नी मूर्ति देवी ने इंदिरा आवास भवन निर्माण में मिलने वाली मजदूरी का भुगतान न होने की शिकायत की। पूरे मामले में रोजगार सेवक की शिथिता और गैर जिम्मेदाराना मामला मिलने पर उसकी संविदा समाप्त करने का नोटिस जारी कर कड़ी कार्रवाई की संस्तुति की गई है। साथ ही अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को रोजगार सेवक की अलग से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। वित्तीय अनियमितताओं में पूरे साल एक भी कार्य न होने के बाद भी धनराशि का आहरण होना पाया गया है। बीडीओ ने बताया कि वित्तीय अनियमितता पर ग्राम पंचायत सचिव को नोटिस जारी कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की संस्तुति की गई है। 
विज्ञापन

------
माधोटांडा के रोजगार सेवक को तीसरा नोटिस
पूरनपुर। माधोटांडा के रोजगार सेवक ने एक स्वीकृत इंदिरा आवास की धनराशि अपनी शिक्षिका पत्नी के खाते में हस्तांतरित करवा ली थी। मामले की जानकारी पर धनराशि को वापस करवा लिया गया। मामला गंभीर होने पर रोजगार सेवक को नोटिस जारी किया गया। खंड विकास अधिकारी सतीश पांडेय ने बताया कि रोजगार सेवक को तीसरा नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद ग्राम पंचायत की बैठक कर रोजगार सेवक की सेवा समाप्ति को लेकर निर्णय होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
पुलिस जांच पर रुकी कार्रवाई
पूरनपुर। शेरपुर का रोजगार सेवक चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन में फंस गया था। उसने चुनाव के दौरान सपा प्रत्याशी का प्रचार किया। इसके लिए होर्डिंग्स में सपा प्रत्याशी के साथ उसका भी फोटो था। मामला सोशल मीडिया पर उछलने पर ग्राम पंचायत सचिव ने रोजगार सेवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। बीडीओ सतीश पांडेय ने बताया कि पुलिस जांच पूरी होने के बाद पुलिस जांच में आरोपी सिद्ध होने पर रोजगार सेवक के खिलाफ कार्रवाई होगी।

-------
लापरवाह सचिवों का कटेगा वेतन
पूरनपुर। एडीओ (पंचायत) कौशलेंद्र चौहान ने बताया कि शुक्रवार को बीडीओ ने ग्राम पंचायत सचिवों की साप्ताहिक बैठक ली थी। बैठक में ग्राम पंचायत सचिव अजय सक्सेना गैरहाजिर रहे। जबकि तीन ग्राम पंचायत सचिव देर से पहुंचे। लापरवाह चारों ग्राम पंचायत सचिवों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति बीडीओ ने की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed