{"_id":"5793b1334f1c1b3c50c4c887","slug":"insecticide-spraying-the-student-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीटनाशक का छिड़काव करने गए छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीटनाशक का छिड़काव करने गए छात्र की मौत
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फसल में कीटनाशक का छिड़काव करने गए छात्र की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
न्यूरिया थाना क्षेत्र की टांडा कॉलोनी निवासी वीरेंद्र मंडल का 16 वर्षीय बेटा कौशिक गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र था। शनिवार सुबह वह फसल में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने गया था। छिड़काव के दौरान वह बेहोश होकर गिर पड़ा। घरवाले उसे सीएचसी पर ले गए। हालत गंभीर होने पर छात्र को जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन से मेमो मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कौशिक चार भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। उसकी मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। इससे पहले उसकी बड़ी बहन की मौत भी सांप के काटने से हो गई थी।