फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Injured tiger caught after two and a half hours of effort

Pilibhit News: ढाई घंटे की मशक्कत के बाद चोटिल बाघ पकड़ा

Mon, 22 Apr 2024 03:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Injured tiger caught after two and a half hours of effort
बाघ को रेस्क्यू करने के बाद मौजूद वन विभाग की टीम। स्रोत - विभाग
कलीनगर (पीलीभीत)। लंबे समय से वन विभाग की पकड़ से दूर लंगड़ाकर चलने वाला बाघ रविवार को ढाई घंटे की मशक्कत के बाद बेहोश कर पकड़ लिया गया। बाघ को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।
विज्ञापन




पीलीभीत टाइगर रिजर्व के महोफ रेंज के जंगल में छह माह पूर्व एक बाघ का लंगड़ाकर चलने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो का संज्ञान लेकर वन विभाग के अफसरों ने टीम को निगरानी के लिए लगाया था। उस समय चिकित्सकों ने बाघ की स्थिति सामान्य बताई थी। इधर, करीब दस दिन पूर्व लंगड़ाकर चलने वाले बाघ की दोबारा वीडियो वायरल हुई। जिसमें पैर की स्थिति ज्यादा खराब नजर आ रही थी।
विज्ञापन

डीएफओ मनीष सिंह ने मामले को गंभीरता से लेकर चार टीमों को निगरानी के लिए लगाया। कैमरों की मदद से भी निगरानी कराई गई। बाघ को पकड़ने की अनुमति मिलने के बाद टीम उसे पकड़ने की कोशिश में लग गई। रविवार सुबह बाघ बख्शी के तालाब क्षेत्र से जंगल से बाहर मल्लपुर गांव की सीमा में पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के बाद वन विभाग की टीमें निगरानी में जुट गईं। डीएफओ मनीष सिंह ने मौके पर पहुंचकर बाघ की स्थिति को परखा। 12 बजे लंगड़ाकर चलने वाले बाघ की पुष्टि हुई। तीन बजे पशु चिकित्सक डॉ. दक्ष गंगवार मौके पर पहुंचे। करीब ढाई घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद बाघ को बेहोश कर पकड़ लिया गया। पिंजरे में कैदकर बाघ को वाहन से सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। यहां डीएफओ, बायोलाजिस्ट लवप्रीत सिंह के अलावा डब्ल्यूटीआई की टीम नजर बनाए हुए है।

000

नौ साल उम्र, सड़ गया पैर

पकड़ा गया बाघ नर है। जिसकी उम्र करीब नौ साल बताई जा रही है। आगे का एक पैर सड़ गया है। पैर में समस्या कैसे और क्यों हुई। इसको लेकर जांच की जा रही है।

बाघ को रेस्क्यू करने के बाद मौजूद वन विभाग की टीम। स्रोत - विभाग

बाघ को रेस्क्यू करने के बाद मौजूद वन विभाग की टीम। स्रोत - विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed