फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Injured hold Barhsinge Range took Vnkrmi

घायल बारहसिंघे को पकड़ रेंज ले गए वनकर्मी

Thu, 23 Jul 2015 11:34 PM IST
Hazara
Hazara Updated Thu, 23 Jul 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन

क्षेत्र के राहुल नगर घाट पर गुरुवार दोपहर पानी पीने पहुंचे एक बारहसिंघे को कुत्तों ने घायल कर दिया। कुत्तों के भय से वह काफी देर नदी के किनारे की घास में छिपा रहा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना संपूर्णानगर (खीरी) वन रेंज के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही वन दरोगा मनोज कुमार यादव, शिवराम सिंह, वन रक्षक लतीफ खां समेत कई वनकर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से घायल बारहसिंघे को नदी से बाहर निकालने के बाद उसे ट्राली पर लाद वन रेंज ले गए। वन दरोगा मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घायल बारहसिंघे को उपचार के बाद दुधवा नेशनल पार्क के जंगल में छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed