फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   injured girl death in during the treatment

भाई की मौत के पांचवें दिन घायल बहन ने भी दम तोड़ा

Mon, 14 Mar 2022 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
injured girl death in during the treatment
मृतका शिवानी का फाइल फोटो - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। भाई बहन की मौत ने खेड़ा ललौरी खेड़ा गांव को गमगीन कर दिया। सड़क हादसे में घायल भाई की मौत के पांचवें दिन रविवार को बहन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। भाई बहन की मौत पर लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा ललौरीखेड़ा निवासी वेदप्रकाश का पुत्र शिवम और उनकी पुत्री शिवानी दोनों आठ मार्च को शहर आ रहे थे। शिवम का राम इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का पेपर था और शिवानी को कोचिंग के बाद जीजीआईसी में पढने के लिए जाना था। गांव से आते समय आठ मार्च को सुबह करीब सवा आठ बजे ईदगाह रोड पर बाइक चला रहे शिवम को एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में शिवम की मौके पर ही मौत हो गई थी। शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिवार वालों ने शिवम का अंतिम संस्कार कर दिया। शिवानी को बेहतर इलाज के लिए बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को देर शाम शिवानी का इलाज करने वाले डाक्टरों ने मना किया, तो परिवार वालों में मायूसी छा गई। फिर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, तो रविवार को सुबह साढ़े छह बजे शिवानी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया। शाम को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed