फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Initiative: Women of the group will also run cow shelters

पहल : समूह की महिलाएं भी करेंगी गोशालाओं का संचालन

Wed, 06 May 2026 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Initiative: Women of the group will also run cow shelters
पीलीभीत। गोशाला संचालन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाएगी। इसको लेकर विभागीय स्तर से कवायद शुरू की गई है। सीडीओ स्तर से पूरे मामले को लेकर डीएम को पत्र भेजा है। अफसरों के आदेश के बाद समूह की महिलाओं को इसका काम सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की ओर महिलाओं को सशक्त व आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है। महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के साथ जोड़कर उन्हें रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। जिले में करीब 13 हजार समूह काम कर रहे हैं। इनमें करीब 1.40 लाख महिलाएं जोड़ी जा चुकी हैं। इसके साथ ही अन्य महिलाओं को भी जोड़े जाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में करीब 60 से अधिक गोशालाओं का संचालन किया जा रहा है। गोशालाओं की व्यवस्था और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विभागीय अफसरों की ओर से पहल शुरू की गई है। ऐसे में जिले के सातों ब्लॉकों में संचालित गोशालाओं की देखरेख के लिए महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। सभी ब्लॉकों के एक-एक गोशाला की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके बाद यह वहां काम कर अपनी आजीविका को मजबूत बनाएंगी। इसको लेकर विभागीय स्तर से कवायद जारी है। अफसरों के निर्देश के बाद जल्द ही कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त राष्ट्रीय आजीविका मिशन वंदना ने बताया कि गोशालाओं के संचालन को लेकर कवायद शुरू की गई। अफसरों के आदेश के बाद महिलाओं को इससे जोड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed