फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Information about career opportunities in online business

Pilibhit News: ऑनलाइन व्यापार में कॅरिअर बनाने के अवसर की दी जानकारीं

Fri, 27 Feb 2026 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Information about career opportunities in online business
उपा​धि महाविद्यालय में हुई डिजीटल मार्केटिंग कार्यशाला में मौजूद लोग स्रोत : ​शिक्षक
उपाधि महाविद्यालय में डिजिटल मार्केटिंग कार्यशाला का आयोजन, वक्ताओं ने रखे विचार
विज्ञापन

पीलीभीत। आर्टिकुलेट डिजिटल बिजनेश डबलिन आयरलैंड के सहयोग से बृहस्पतिवार को शहर के उपाधि महाविद्यालय में हुई डिजिटल मार्केटिंग कार्यशाला में विद्यार्थियों को ऑनलाइन व्यापार में कॅरिअर बनाने के लिए अवसर की सीख दी गई। कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य दुष्यंत, आर्टिकुलेट डिजिटल बिजनेश की वंदिता अग्रवाल और वाणिज्य विभाग के डॉ. अमित कुमार ने दीप जलाकर किया।
वंदिता अग्रवाल ने कहा कि आज का उपभोक्ता डिजिटल है। इस वजह से आज का व्यवसाय भी डिजिटल होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट और स्मार्टफोन की बढ़ती पहुंच ने व्यापार की परिभाषा ही बदल दी है। वाणिज्य विभाग के छात्र राहुल गंगवार ने कहा कि डिजिटल मार्केटिंग वर्तमान समय में कॅरिअर का उभरता हुआ क्षेत्र है। कार्यशाला के माध्यम से उन्हें यह समझ आया कि किस प्रकार छोटे व्यवसाय भी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से बड़े बाजार तक पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन

छात्रा माही श्रीवास्तव ने कहा कि इस कार्यशाला ने उनकी सोच को नई दिशा दी है। बीकॉम के छात्र वैभव मिश्रा ने कहा कि डिजिटल मार्केटिंग का सबसे महत्वपूर्ण पक्ष डाटा विश्लेषण और उपभोक्ता व्यवहार की समझ है। वाणिज्य विभाग के डॉ. गजेन्द्र सिंह ने डिजिटल मार्केटिंग को आधुनिक वाणिज्य का अभिन्न अंग बताया। प्राचार्य दुष्यंत कुमार ने कहा कि वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में तकनीकी दक्षता को शामिल करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वाणिज्य के विद्यार्थियों के लिए डिजिटल मार्केटिंग, ई-कॉमर्स और ऑनलाइन फाइनेंस की समझ जरूरी हो गई है। वाणिज्य कार्यशाला संयोजक डॉ. अमित कुमार ने कार्यशाला के समापन पर कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में डॉ. सत्येन्द्र नारायण, डॉ. राखी मिश्रा, डॉ. दिवाकर, अंजली अग्रवाल, डॉ. गोपाल दीक्षित, डॉ. केपी सिंह, डॉ. विशाल सक्सेना, डॉ. जितेन्द्र नाथ मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed