फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   industrial hub

औद्योगिक हब की संभावना तलाशने डीएम पहुंचे भरा पचपेड़ा

Sun, 07 Jun 2020 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 01:28 AM IST
विज्ञापन
industrial hub
पीलीभीत। अमरिया के भरा पचपेड़ा में औद्योगिक हब और फार्मा पार्क बनाने के बहुउद्देशीय प्रस्ताव पर डीएम वैभव श्रीवास्तव ने भरा पचपेड़ा पहुंचकर जमीन का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वेक्षण कार्य में लगी राजस्व टीम को जमीन की पैमाइश जल्दी कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

भरा पचपेड़ा में औद्योगिक हब बनाने केे लेकर बीते सप्ताह शहर विधायक संजय गंगवार ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। सीएम से उन्होंने यहां औद्योगिक हब बनाने का आग्रह किया गया था। इस महत्वाकांक्षी योजना को लेकर सरकार में मंथन चल रहा है। सदर विधायक ने उसके बाद एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से भी इस सिलसिले में मुलाकात की थी। इसके बाद प्रमुख सचिव ने डीएम वैभव श्रीवास्तव से 1600 एकड़ जमीन की व्यवस्था कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में डीएम शनिवार को भरा पचपेड़ा पहुंचे और औद्योगिक हब और फार्मा पार्क के लिए भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने राजस्व टीम को निर्देशित किया कि संपूर्ण जमीन के रकबे का नजरी नक्शा तैयार करके उन्हें उपलब्ध कराएं। एसडीएम सौरभ दुबे को प्राथमिकता के आधार पर पैमाइश जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। राजस्व टीम ने बताया कि कुछ भूमि पूर्व में नदी में कटान के कारण निचले स्तर की है। डीएम ने उसे भी देखा। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़े तो कटैइया पंडरी की जमीन को भी इसमें शामिल कर लिया जाए। एडीएम वित्त एवं राजस्व अतुल सिंह, एडीएम न्यायिक देवेंद्र प्रताप मिश्र भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed