{"_id":"6615c20eafc90c84c10a0b86","slug":"indias-voice-is-ringing-in-the-world-it-is-not-modis-powerthe-power-of-vote-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-114558-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दुनिया में बज रहा भारत का डंका, यह मोदी की नहीं...वोट की ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दुनिया में बज रहा भारत का डंका, यह मोदी की नहीं...वोट की ताकत
विज्ञापन
शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज मैंदान पर आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद
पीलीभीत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं को वोट की ताकत का एहसास कराया। भारत के विकास और विश्व में देश की ताकत को लेकर सवाल-जवाब किए। विश्व में देश का डंका कैसे और किसने बजाया के सवाल पर लोगों ने मोदी-मोदी कहा तो उन्होंने खुद ही इसका जवाब दिया और बोले कि आपके वोट की ताकत है। उन्होंने कहा कि यह सब मोदी ने नहीं बल्कि आपके सही वोट और एक ताकतवर सरकार चुनने से हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैदान में जुटे हजारों लोगों से देश की मौजूदा स्थिति पर सवाल किए। कहा कि मुश्किलों के बीच भारत दिखा रहा है कि कुछ भी असंभव नहीं है। बोले-आप बताओ आज भारत दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बना कि नहीं, आपको गर्व हुआ कि नहीं। इस पर पंडाल में बैठे लोगों का जवाब था कि गर्व है।
उन्होंने कोरोनाकाल का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने अन्य देशों को कोरोना वैक्सीन दी। अफगान से गुरुग्रंथ साहिब को वापस लाए। यह कैसे हुआ, किसने किया का सवाल प्रधानमंत्री ने लोगों से पूछा। भीड़ ने कहा-मोदी। प्रधानमंत्री ने कहा-आपका जवाब गलत है। यह मोदी ने नहीं, आपके एक वोट ने किया। (संवाद)