फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Increased water level of 500 acres of crops submerged Pangali

पनघैली नदी का जलस्तर बढ़ने से 500 एकड़ फसल डूबी

Mon, 04 Jul 2016 11:55 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Jul 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
 बारिश के बाद पनघैली नदी का जल स्तर बढ़ने से नदी का पानी करीब आधा दर्जन गांवों के खेतों में जा घुसा। इससे करीब 500 एकड़ धान की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते पनघैली नदी का जलस्तर करीब तीन दिन पूर्व बढ़ गया था। जिससे नदी ओवर फ्लो होकर बहने लगी थी। इधर रविवार को भी क्षेत्र में जमकर बारिश हुई। जिसके बाद नदी का पानी परेवा वैश्य समेत पस्तौर, सिरसी, खजुरीखेड़ा, हरहरपुर हसन आदि के गांवों के खेतों में जा घुसा। किसानों के मुताबिक करीब पांच सौ एकड़ रकवे में रोपी गई धान की फसल पूरी तरह से जलमग्र हो चुकी है। यदि जल्द पानी नहीं निकला तो फसल नष्ट हो सकती है। किसानों ने बताया कि डीबी फीडर में भी पानी ओवर फ्लो होकर बह रही है। यदि फीडर में पानी कम हो जाए तो पनघैली नदी का पानी इसमें आने से नुकसान होने की संभावना कम हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed