फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Increased injuries sidelined VIP convoy

घायल को किनारे कर बढ़ा वीआईपी काफिला  

Tue, 03 May 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Tue, 03 May 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
 वीआईपी ड्यूटी का खौफ इतना रहता है कि मंगलवार को एक राज्यमंत्री की स्कॉट गाड़ी में सवार पुलिस वालों ने रास्ते में पड़े एक दुर्घटनाग्रस्त सिपाही किनारे कर आगे बढ़ गए। काफिले में कोई एक ऐसा न रहा, जो उसे भर्ती करा सकता या कहीं सूचित कर देता। 
विज्ञापन

दूसरों के प्रति खाकी की संवेदनहीनता तो अक्सर देखने व सुनने को मिलती है, लेकिन अपनों के प्रति संवेदनहीनता भी सोमवार की देर रात को देखने को मिली। सिपाहियों के फेरबदल में थाना हजारा में तैनात सिपाही मानपाल का तबादला थाना न्यूरिया हुआ था। सोमवार की देर सायं वह बाइक से थाना न्यूरिया जा रहा था। टनकपुर हाइवे पर कचहरी के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। इसी बीच निकले जिले के एक राज्यमंत्री के काफिले की स्कॉट के चालक की नजर हाइवे पर पड़े सिपाही मानपाल पर पड़ी। स्कॉट से उतरे सिपाहियों ने उसे अस्पताल ले जाने के स्थान पर हाइवे के किनारे कर दिया और आगे बढ़ गए। इसी बीच सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसे लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद देर रात उसे छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed