फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Incidents of harassment law failure grown woman

कानून व्यवस्था फेल होने से बढ़ी महिला उत्पीड़न की घटनाएं

Sun, 23 Oct 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 23 Oct 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Incidents of harassment law failure grown woman
कानून व्यवस्था फेल होने से बढ़ी महिला उत्पीड़न की घटनाएं - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल होने से महिला उत्पीड़न की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है। वहीं विकास के नाम पर भी प्रदेश पिछड़ता जा रहा है।
विज्ञापन

वह शनिवार को ईदगाह के समीप स्थित एक मैदान में हुए महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 27 सालों से कांग्रेस की सरकार न होने से महिलाओं का सम्मान छिनता जा रहा है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं का उनके अधिकार व सम्मान को वापस दिलाया जाएगा। केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री चुनाव में चंदा देेने वाले उद्योगपतियों को कर्जा माफ कर रहे हैं, जबकि गरीब किसान मजदूरों का कर्जा माफ नहीं किया गया। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता ऐसी नकारा पार्टियों को सबक सिखाने के लिए तैयार खड़ी है। सम्मेलन में नीलम चंदबरिया, आयशबानो, राजेश गंगवार, सैय्यद तौकीर अहमद नकवी, धर्मेंद्र मिश्रा, आशुतोष अग्रिहोत्री आदि ने भी विचार रखे। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष वसुंधरा सुरभि के साथ मधुवन कॉलोनी पहुंचकर महिला कांगे्रस कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर लालाराम वर्मा, अखलाक अंसारी, रईस अहमद, डॉ. मेहंदी हसन, भगवतसरन गंगवार, जेपी भारती, आरती, एसपी भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed