फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   In Yuemvi kill bunk classes The list of those to be introduced

यूएमवी में कक्षाओं से बंक मारने वालों की सूची बनना शुरू

Sun, 30 Aug 2015 07:36 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sun, 30 Aug 2015 07:36 PM IST
विज्ञापन

उपाधि महाविद्यालय में शिक्षा के गिरते स्तर को सुधारने के लिए डीएम द्वारा शुरू की गई कवायद रंग लाती दिख रही है। महाविद्यालय प्रशासन ने कक्षाओं ने न आने वाले विद्यार्थियों की सूचियां तैयार करनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

उपाधि महाविद्यालय में पिछले कई सालों से विद्यार्थी स्नातक व परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश तो ले लेते हैं, लेकिन कक्षाओं में न के बराबर ही पहुंचते हैं। इसको लेकर महाविद्यालय प्रशासन हर साल की 75 फीसदी उपस्थिति न होने पर परीक्षा में शामिल न होने की चेतावनी देता है, इसके बावजूद विद्यार्थियों पर इसका कोई खासा असर नहीं दिखता है। हॉल ही में डीएम/कंट्रोलर मासूम अली सरवर ने महाविद्यालय का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान डीएम को तमाम खामियां मिली थी। जिस पर उन्होंने प्राचार्य को स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए थे। इसको लेकर डीएम ने तीन दिन पूर्व प्राचार्य से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों तक की बैठक लेकर शैक्षिक गुणवत्ता सुधार के निर्देश दिए थे। डीएम की सख्ती के बाद महाविद्यालय प्रशासन ने शैक्षिक माहौल बनाने को कमर कसनी शुरू कर दी है। प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि कक्षाओं में न आने वाले विद्यार्थियों को सूचियां बनाने के निर्देश दिए गए हैं। कक्षाओं में उपस्थित न होने वाले विद्यार्थियों को न तो छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा और न ही उन्हें परीक्षा फार्म भरने दिया जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित कक्षाओं में पहुंचने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed