{"_id":"580e4e3f4f1c1b944ebc1ed7","slug":"in-the-first-race-najis","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में नाजिस अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में नाजिस अव्वल
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 24 Oct 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
दौड़ में नाजिस अव्वल
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्तूरबा गांधी कन्या आवासीय विद्यालय में सोमवार को कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमे 200 और 400 मीटर दौड़ में नाजिस अव्वल रहीं।
सौ मीटर दौड़ में मुस्कान प्रथम, स्वाति द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में नाजिस प्रथम, मुस्कान द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में नाजिस प्रथम, गुलफसां द्वितीय, गोला क्षेपण में शिवानी प्रथम, हेमलता द्वितीय, चक्का क्षेपण में शिवानी प्रथम, आरती द्वितीय, लंबी कूद में नेहा प्रथम, गुलशन द्वितीय, कबड्डी में शिवानी एंड पार्टी प्रथम, साइकिल दौड़ में गुलफसां प्रथम और नाजिस द्वितीय रही। वार्डन स्मृति शुक्ला के निर्देशन में हुई प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में विमला, निर्मलेश, अलका, सुधा और श्रुति चंद्रा आदि शिक्षिकाएं शामिल थीं। प्रतियोगिता समारोह में तैराकी संघ के जिला सचिव नरेंद्र नाथ शुक्ला बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
महाविद्यालय में हुई कैलीग्राफी प्रतियोगिता
राजकीय महाविद्यालय में कैलीग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्राचार्य डॉ. बीना पांडेय ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों ने अंग्रेजी कविता का लेखन किया। आयोजन समिति की डॉ. पूर्णिमा भारद्वाज ने बताया कि प्रतियोगिता का परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. अलका मेहरा ने प्रतियोगिता शुरू होने से पहले प्रतियोगियों को प्रतियोगिता में शामिल होने का तरीका बताया। इस मौके पर महाविद्यालय स्टाफ के सभी लोग मौजूद रहे।