फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   In the campaign, meters of 37 defaulters were uprooted and electricity connections of 70 were cut.

Pilibhit News: अभियान में 37 बकाएदारों के उखाड़े मीटर, 70 के काटे बिजली कनेक्शन

Fri, 26 Sep 2025 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 26 Sep 2025 12:28 AM IST
सार

पूरनपुर में बिजली निगम ने बकाया जमा न करने पर उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की। पहले दिन 37 मीटर उखाड़े गए और 70 कनेक्शन काटे गए। उपभोक्ताओं को दो दिन में बकाया जमा करने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
In the campaign, meters of 37 defaulters were uprooted and electricity connections of 70 were cut.

विस्तार

पूरनपुर। बकाया जमा न करने पर पावर काॅरपोरेशन की ओर से बृहस्पतिवार को मीटर उखाड़वाने और कनेक्शन काटने का अभियान शुरू कर दिया गया। पहले दिन 37 बकाएदारों के बिजली मीटर उखाड़ लिए गए। कुल 70 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। साथ ही 11 लाख रुपये का बकाया जमा हुआ।
विज्ञापन

उप खंड अधिकारी मोहित गुप्ता ने बताया कि नगर में डेढ़ हजार उपभोक्ता 10 हजार रुपये से ऊपर के बकाएदार हैं। बकाया जमा न करने पर मीटर उखड़वाने का अभियान शुरू कराया गया। दो दिन के अंदर बकाया जमा कराने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

ऐसा न करने पर बिजली कनेक्शन बंद कराने के साथ आरसी जारी कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed